Home state Jammu-Kashmir कश्मीर घाटी के न्यूनतम तापमान में कमी, लेह राज्य का सबसे ठंड़ा...

कश्मीर घाटी के न्यूनतम तापमान में कमी, लेह राज्य का सबसे ठंड़ा स्थान

जम्मू । कश्मीर घाटी का न्यूनतम तापमान जमावड़े के बिंदु तक पहुंच गया है तथा लोग जमा देने वाली सर्दी तथा कोहरे से जूझ रहे हैं। इसी बीच श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि पिछले दिन के मुकाबले कम था। इन सबके बीच लेह राज्य का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा का तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि पिछली रात से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। इसी बीच कोकरनाग का 3.8, काजीकुंड 1.6, गुलर्मग 1.0 तथा पहलगाम का 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी दौरान मौसम विभाग के मुताबिक लेह का न्यूनतम तापमान माइन्स 4.0 रहा जो कि पिछली रात के मुकाबले चार डिग्री कम 0.3 था। इन सबके बीच लेह राज्य का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया।