Home national प्रधानमंत्री मोदी ने लक्ष्मी का किया अपमान

प्रधानमंत्री मोदी ने लक्ष्मी का किया अपमान

मुंबई । कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने इचलकरंजी में नगर परिषद के एक चुनाव सभा को संबोधित करते कांग्रेसियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच सौ और हजार रुपये के नोटों को बंद कर एक तरह से लक्ष्मी के टुकड़े किए हैं। वस्त्रोद्योग को जीवंत बनाए रखने के लिए भाजपा को इसकी जगह बताना जरूरी है।

narayan-rane

कांग्रेस नेता राणे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाते कहा कि वे राज्य से वस्त्रोद्योग खत्म करने की ओर बढ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आर्थिक विकास का दिखावा करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा शुरु की गई परियोजनाओं के नाम बदलकर भाजपा महज कुछ नया करने का दिखावा कर रही है, जो झूठ है। उन्होंने उपस्थित लोगों का आ“वान करते हुए कहा कि वे जात-पात को भूलकर वस्त्रोद्योग को जीवंत बनाए रखने के लिए कांग्रेस के भागीदारी निभाएं ।