Home Uttarakhand Dehradun उक्रांद कार्यालय में फिर हंगामा, शिवप्रसाद सेमवाल सहित एक दर्जन से अधिक...

उक्रांद कार्यालय में फिर हंगामा, शिवप्रसाद सेमवाल सहित एक दर्जन से अधिक लोग गिरफ्तार

Ruckus again in UKD office

Ruckus again in UKD office

देहरादून। Ruckus again in UKD office उत्तराखण्ड क्रांति दल के केन्द्रीय कार्यालय में दूसरे दिन भी हंगामा जारी रहा। जिसके चलते दो गुट आमने-सामने आ गए। जिसे देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया। हंगामे के बीच पुलिस ने शिव प्रसाद सेमवाल सहित एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन पहुंचाया।

उत्तराखण्ड क्रांति दल के केन्द्रीय कार्यालय पर सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया हुआ था। सुबह से ही दोनों गुटों के लोग वहां पर पहुंच गये। काशी सिंह ऐरी गुट ने शिवप्रसाद सेमवाल गुट को कार्यालय के अन्दर नहीं घुसने दिया।

ऐरी गुट का कहना है कि शिव प्रसाद सेमवाल, टीएस कार्की, सुलोचना ईष्टवाल, अनुपम खत्री, राजेन्द्र पंत, संजय डोभाल आदि को पूर्व में पार्टी विरोध गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

गत दिवस इन्होंने पार्टी कार्यालय में कब्जा करने का प्रयास किया लेकिन यह सफल नहीं हो सके। शिवप्रसाद सेमवाल गुट सुबह से ही कार्यालय के बाहर डटे रहे तथा अन्दर घुसने का प्रयास करते रहे लेकिन उनको अन्दर नहीं घुसने दिया गया। जिससे वहां पर हंगामा शुरू हो गया।

दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी होती रही। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गयी। इस दौरान पुलिस फोर्स दोनों गुटों के बीच में रहकर शांति व्यवस्था बनाने का प्रयास करती रही। दोपहर को जब मामला शांत होता दिखायी नहीं दिया तो पुलिस ने शिव प्रसाद सेमवाल सहित लगभग एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनको पुलिस लाईन पहुंचाया।

जरा इसे भी पढ़े

कांग्रेस को समर्थन के बयान पर यूकेडी में आक्रोश
परीक्षा के परिणाम शीघ्र जारी करें आयोग : यूकेडी
यूकेडी ने की भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी करने की मांग