Home sports आईएसएल: पुणे को हराकर सेमीफाइनल की दौड़ में लौटना चाहेगी नार्थईस्ट

आईएसएल: पुणे को हराकर सेमीफाइनल की दौड़ में लौटना चाहेगी नार्थईस्ट

नई दिल्ली । नार्थईस्ट युनाइटेड एपफसी के कोच नीलो विंगाडा ने खराब फार्म के बावजूद अपनी टीम की काबिलियत पर भरोसा कायम रखा है। विंगाडा की टीम हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबाॅल टूर्नामेंट के तीसरे सीजन मे बीते छह मैचों से जीत के लिए तरस रही हैद्य लेकिन इसके बावजूद कोच को भरोसा है कि उनके लिए अभी सेमीफानल की दौड़ बाकी है। बीते छह ग्रुप मैचों में से चार में टीम की हार हुई है। दिल्ली डायनामोज और एटलेटिको दे  कोलकाता के खिलाफ ड्राॅ इस टीम के घाव पर मरहम का काम कर रहा है। इसीलिए कोच को भरोसा है कि उनकी टीम मंगलवार को अपने घरेलू मैदान-इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में एपफसी पुणे सिटी को हरा कर हुए जीत की राह पर लौट आएगी।

नार्थईस्ट ने तीसरे सीजन की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद से उसे तीन मैचों में हार मिली और वह भी घरेलू समर्थकों के सामने। घर में इस टीम के दो मैच बाकी हैं और इसी कारण विंगाडा को यकीन है कि उनकी टीम कम से कम ये मैच जीतते हुए सेमीफाइनल की दौड़ में खुद को कायम रखेगी। विंगाडा ने कहा, श्सबसे अहम बात यह है कि नार्थईस्ट में अभी भी गरमाहट बाकी है। हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं। इसमें कोई शक नहीं। हमारे खिलाड़ी लय में लौट रहे हैं और मैं इससे काफी खुश हूं। मैं अभी भी यह मानता हूं कि हम सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं।श् नार्थईस्ट युनाइटेड एपफसी अभी आठ टीमों की तालिका में 10 मैचों से 11 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। एफसी गोवा आठवें स्थान पर है लेकिन उसने एक मैच अधिक खेला है। उसके भी 11 अंक हैं। विंगाडा की टीम को हालांकि पुणे के खिलाफ काफी सावधान रहना होगा क्योंकि इस टीम ने अपने पिछले मैच में तालिका में पहले स्थान पर चल रहे दिल्ली को हराया था।

अभी इस टीम को लीग का सबसे अच्छा टीम बताया जा रहा है। दिल्ली के खिलाफ पुणे ने 4-3 से जीत हासिल की थी। वह अभी तालिका में 15 अंकों के साथ चैथे स्थान पर है। कोच एंटोनियो हाबास मानते हैं कि इस जीत से उनकी टीम को नार्थईस्ट, केरला ब्लास्टर्स और कोलकाता के खिलाफ होने वाले कठिन मुकाबलों में दृढ़ता से खड़ा होने का साहस मिला है। कोलकाता को पहले सीजन का खिताब दिलाने वाले हाबास ने कहा कि अभी हम सिपर्फ नार्थईस्ट के बारे में सोच रहे हैं। हम अभी सेमीफाइनल के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम मैच दर मैच की रणनीति पर चल रहे हैं। हाबास ने कहा कि बीते तीन में दो मैच जीतने के बाद भी वह अगले मैच में जीत को लेकर आश्वस्त नहीं हैं और यही बात उन्होंने अपने खिलाड़ियों से भी कही है।