Home Uttarakhand Dehradun उक्रांद ने फूंका मेयर का पुतला, मुकदमे की मांग

उक्रांद ने फूंका मेयर का पुतला, मुकदमे की मांग

UKD burnt the mayor's effigy
यूकेडी कार्यकर्ता मेयर का पुतला फूंकते हुए।

UKD burnt the mayor’s effigy

देहरादून। UKD burnt the mayor’s effigy उत्तराखंड क्रांति दल ने देहरादून के मेयर खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। आय से अधिक की संपत्ति के मामले में सरकार से मेयर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की और मेयर से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा।

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मेयर सुनील उनियाल गामा के पुतले के साथ केंद्रीय कार्यालय से द्रोण चैक तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और द्रोण चौक पर पुतले को आग के हवाले कर दिया।

यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि मेयर भक्ति बन गए हैं और नगर निगम की संपत्तियों पर पार्षदों के माध्यम से कब्जा करा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर ने 5 सालों में अपनी आय से 20 गुना से अधिक की संपत्ति अर्जित की।

उन्होंने मेयर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। यूकेडी महानगर अध्यक्ष विजेंद्र रावत ने कहा कि यदि मेयर इस्तीफा नहीं और उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच शुरू नहीं होती तो उत्तराखंड क्रांति दल सड़कों पर उतर कर आंदोलन को उग्र करेगा।

जंगल की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं : UKD

यूकेडी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना इस सवाल ने आरोप लगाया कि मेयर उनियाल ने नगर निगम से भूमि घोटाले से संबंधित अधिकांश पत्रावली या गायब करा दी है और देहरादून के सभी नदी नालों और जंगल की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।

केंद्रीय प्रवक्ता अनुपम खत्री ने सुनील गामा को अब तक का सबसे भ्रष्ट मेयर घोषित किया। खत्री का कहना था कि रिकॉर्ड रूम की चोरी से लेकर निगम क्षेत्र ही नहीं आस पास की कई संपत्तियों में गामा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहभागी हैं, और जल्द ही उक्रांद देहरादून निगम कार्यालय पहुँच इनसे भी हिसाब और जवाब जरूर लेगा।

इस मौके पर यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी, केंद्रीय प्रवक्ता अनुपम खत्री, मधु सेमवाल, उत्तरा बहुगुणा, राजेंद्र पंत, गोविंद अधिकारी, संजय तितोरिया, मीना थपलियाल, किरण रावत, रविंद्र ममंगाई, इस्लाम, राजेन्द्र गुसाईं, प्रीति थपलियाल, सरोज रावत, सुशीला पटवाल, कलावती नेगी, रेखा शर्मा, राधेश्याम, जितेंद्र यादव, दीपक मधुवाल, अनिल डोभाल, संजीव शर्मा,  भगवती प्रसाद डबराल, श्याम सिंह आदि शामिल थे।

जरा इसे भी पढ़े

आउटसोर्स कर्मचारियों की सवेतन उपनल से तैनाती करें सरकार : UKD
आरटीआई एक्टिविस्ट का आरोप पांच साल में दस गुणा बढ़ गयी मेयर गामा की संपत्ति
पूर्व कर्नल सहित कई सैन्य अफसर यूकेडी में शामिल हुए