Home Uttarakhand Dehradun प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सीएम ने दिलाई शपथ

प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सीएम ने दिलाई शपथ

Newly elected executive of press club
प्रेस क्लब कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाते सीएम।

Newly elected executive of press club

पत्रकारों के लिए यू हेल्थ कार्ड बनाने की दिशा में कार्य किये जायेंगेः सीएम

देहरादून। Newly elected executive of press club उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब के संविधान की शपथ दिलाई। उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने मुख्यमंत्री श्री धामी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में क्लब भवन निर्माण, अतिथि गृह व पुस्तकालय निर्माण कार्य में तेजी के लिए संबधित विभाग को निर्देशित करने, उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान सक्रिय रहे राज्य के सभी पत्रकार को आजीवन स्थायी मान्यता दिए जाने, राज्य कर्मियों की भांति राज्य पत्रकारों के लिए भी यू हेल्थ कार्ड की व्यवस्था करने और क्लब बार का अधिभार माफ करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के भवन निर्माण, अतिथि गृह व पुस्तकालय निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके इसके लिए उच्च स्तर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि  उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान सक्रिय रहे राज्य के पत्रकारों को आजीवन स्थाई मान्यता दिये जाने के संबंध में कमेटी का गठन किया जायेगा। पत्रकारों के लिए भी यू हेल्थ कार्ड बनाने की दिशा में कार्य किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र को चौथा स्तंभ कहा जाता है। समाज के दर्पण के रूप में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक एवं अन्य पहलुओं के साथ ही आम जन की समस्याओं को आगे लाने का कार्य अपनी लेखनी के माध्यम से आगे लाने का सराहनीय कार्य पत्रकारों द्वारा किया जाता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों को हर संभव सहयोग दिये जाने के प्रयास किये गये हैं। पिछले वर्ष पत्रकारों की पेंशन में 60 फीसदी की वृद्धि करने की घोषणा की गई, वहीं दूसरी ओर विभिन्न जिलों से देहरादून आने वाले पत्रकारों को पूर्व की भांति सूचना विभाग के जरिये प्रदेश की राजधानी में रहने की उचित व्यवस्था में सहयोग करने की भी घोषणा की गई।

पत्रकारों के लिए 36 लाख रुपए की सहायता राशि मंजूर की गई : CM Dhami

मुख्यमंत्री पत्रकार पेंशन योजना के तहत भी पत्रकार कल्याण कोष में 2 करोड़ की बढ़ोतरी की गई, जिसके चलते आश्रित पत्रकारों और गंभीर रूप से बीमार पत्रकारों के लिए 36 लाख रुपए की सहायता राशि मंजूर की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि बड़े संकट के समय पत्रकार वीर जवानों की भांति सरकार एवं जनता के साथ कंधे से कंधे मिलाकर कार्य करते हैं। कुछ अनछुए पहलुओं से रूबरू कराने में भी मीडिया की अहम भूमिका होती है।

उन्होंने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। सभी उत्तराखण्ड वासियों के सहयोग से उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जायेगा। राज्य के समग्र विकास के लिए मीडिया की भी अहम भूमिका रहेगी। सभी पत्रकारगणों को अपनी कलम की ताकत से राज्य के विकास में योगदान देना होगा।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने सभी अतिथियों को आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन क्लब महामंत्री विकास गुसाईं ने किया।

इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, कोषाध्यक्ष मनीष चन्द्र भट्ट, महामंत्री विकास गुसाई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दरबान सिंह, संयुक्त सचिव राजीव थपलियाल, मीना नेगी, सम्प्रेक्षक मनोज जायड़ा, कार्यकारणी सदस्य दयाशंकर पांडे, प्रवीन बहुगुणा, भगवती प्रसाद कुकरेती, बी.एस. तोपवाल, मो. फहीम तन्हा, मंगेश कुमार, राम अनुज, लक्ष्मी बिष्ट, विनोद पुण्डीर, पदेन सदस्य पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र अंथवाल, देवेंद्र सती, चेतन गुरुंग, दर्शन सिंह रावत, भूपेंद्र कंडारी, सुरेंद्र सिंह आर्य, पूर्व महामंत्री सुभाष गुप्ता, संजय घिल्डियाल, गिरिधर शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।

जरा इसे भी पढ़े

सीएम ने जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव की उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा
खेती एवं बागवानी की सुरक्षा के लिए 130 करोड़ की व्यवस्था की जायेगी
सीएम धामी ने 306 करोड़ रुपए की 26 योजनाओं का किया लोकार्पण