Home entertainment इरफान-सलमान की फिल्म में डायरेक्टर को लेकर पेंच फंसा

इरफान-सलमान की फिल्म में डायरेक्टर को लेकर पेंच फंसा

मुंबई। हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी में बनने वाली दुभाषी फिल्म के लिए इरफान को मुख्य भूमिका में कास्ट किया है। हिंदी और अंग्रेजी में इस  फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाने की बात थी और दूसरी बड़ी बात ये थी कि सलमान इस फिल्म के सिर्फ प्रोडड्ढूसर होंगे। परदे पर सलमान और इरफान का कोई मुकाबला नहीं होगा।

इन दोनों ने अपने लंबे कैरिअर में कभी किसी  फिल्म में काम नहीं किया है। अब सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इस  फिल्म में डायरेक्टर को लेकर मामला फंसता जा रहा है। खबरों के मुताबिक, सलमान इस फिल्म का निर्देशन बाॅलीवुड के किसी नामचीन डायरेक्टर से कराना चाहते हैं, लेकिन इरफान की सोच है कि अगर  फिल्म अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनानी है, तो निर्देशक भी उसी स्तर का होना चाहिए। इरफान इसके लिए हाॅलीवुड के किसी निर्देशक को लाने की बात कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि अगले महीने सलमान और इरफान के बीच मुलाकात होनी है और ये मामला उसी मीटिंग में तय किया जा सकता है।