Home national नोट बंदी: सेक्स वर्कर्स का भी धंधा बंद

नोट बंदी: सेक्स वर्कर्स का भी धंधा बंद

500 और 1000 रूपये के बंदी होने के कारण पूरे देशवासियों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं अगर हम बात करे सेक्स वर्कर्स की तो पश्चिम बंगाल के सोनागाछी में सेक्सकर्मियों को भी नोट बंदी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 500 एवं 1000 रूपये के नोट बैन होने की वजह से इन सेक्सकर्मियों को अपना गुजारा करना काफी मुश्किल हो गया है।

एक सेक्स वर्कर ने बताया कि जब से नोटबंदी हुई है हमारा काम सही नहीं चल रहा है। 500 व 1000 रूपये नोट बंद होने के कारण हमारे पास आने वाले ग्राहक नहीं आ रहे हैं। हमें खाने का इंतजाम करने में भी काफी मुश्किले पैदा हो रही है, कई तरह की परेशानियों सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं अगर हम बात करे देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां भी जिस्मफरोशी के इस धंधे पर नोटबंदी का काफी असर पड़ा है।