Home national स्वच्छ भारत अभियान : शहरी इलाकों में अलीगढ़ अव्वल

स्वच्छ भारत अभियान : शहरी इलाकों में अलीगढ़ अव्वल

नई दिल्ली । देशभर के 500 शहरों में स्वच्छता के पैमाने पर अलीगढ़ ने सबसे ज्यादा नंबर हासिल किए हैं। ये नंबर सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) के आधर पर दिए गए हैं। गुरुवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक आईईसी के अलावा स्वच्छ सर्वेक्षण-2017 के विभिन्न पैमानों पर भी सभी शहरों की जांच की जा रही है। यह सर्वेक्षण भारतीय गुणवत्ता मूल्यांकन (क्यूसीआई) कर रहा है।

सभी शहरों को मूल्यांकन के लिए आईईसी की गतिविध्यिों के साथ ही सबूत के तौर पर मीडिया कवरेज के दस्तावेज भी सौंपने को कहे गए थे ताकि सार्वजनिक पार्क, सरकारी कार्यालय, रिहायशी इलाके, पर्यटन स्थल और स्कूल-काॅलेजों में स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके। बयान के मुताबिक टाॅप टेन के बाकी शहरों में वसई-विरार (महाराष्ट्र), हैदराबाद, गुरुग्राम, चंडीगढ़, मदुरई (तमिलनाडु), वरोडरा व राजकोट (गुजरात), तिरूपति (आंध््रप्रदेश) और मैसूर (कर्नाटक) शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि बुध्वार से शुरू हुए स्वच्छता पखवाड़े के दौरान सभी शहरों को बताया गया है कि आईईसी के 50 प्रतिशत नंबरों के अलावा बाकी 50 प्रतिशत नंबर व्यत्तिफगत और सामुदायिक स्तर पर किए गए स्वच्छता प्रयासों के आधर पर दिए जाएंगे। स्वच्छ सर्वेक्षण-2017 के अंतिम नतीजे जनवरी-2017 में घोषित किए जाएंगे।