Home Uttarakhand Dehradun यूनियन ने किया पत्रकार हितों के लिए संघर्ष का आह्वान

यूनियन ने किया पत्रकार हितों के लिए संघर्ष का आह्वान

Union calls for struggle for journalist interests
यूनियन के पदाधिकारी।

Union calls for struggle for journalist interests

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की देहरादून जिले की नयी कार्यकारिणी घोषित
सभी पत्रकारों को राज्य कर्मचारियों की भांति यू हेल्थ कार्ड जारी करने की मांग

देहरादून। Union calls for struggle for journalist interests जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की देहरादून जिला इकाई की शुक्रवार को हुई बैठक में पत्रकारों से सम्बन्धित कई अहम मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पत्रकारों ने पत्रकार कल्याण कोष की नियमावली में किए गए संशोधनों को असंवैधानिक व पत्रकार हितों के विरुद्ध बताया।

परेड ग्राउंड स्थित एक रेस्टोरेन्ट में आयोजित बैठक में छोटे व मंझोले समाचार पत्रों को विज्ञापन आवंटन पर सूचना विभाग की भेदभाव पूर्ण नीति की भी आलोचना की गयी। पत्रकारों ने राज्य गठन के बाइस वर्ष बाद भी पत्रकार मान्यता कमेटी का गठन न होने पर रोष जताया।

इसके अतिरिक्त सभी मान्यता व गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को राज्य कर्मचारियों की भांति यू हेल्थ कार्ड जारी करने की मांग की गयी। पत्रकारों ने कहा कि पूर्ववर्ती उप्र सरकार में सभी श्रमजीवि पत्रकारों को मेडिकल कार्ड जारी किये जाते थे। उसी व्यवस्था को यहां भी लागू किया जाए।

संयुक्त मोर्चे का गठन कर संघर्ष करने का आह्वान किया गया

बैठक में तय किया गया कि यदि सूचना विभाग ने पत्रकारों की लम्बित समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया तो यूनियन मजबूरन आंदोलन को बाध्य होगी। बैठक में अन्य पत्रकार संगठनों से भी पत्रकार हितों के लिए संयुक्त मोर्चे का गठन कर संघर्ष करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष मोहम्मद शाहनजर ने जिले की नयी कार्यकारिणी की घोषणा की। नवनिर्वाचित जिला कार्यकारणी में पांच वरिष्ठ उपाध्यक्षों की ताजपोशी की गई है। जिनमें देहरादून से गिरीश तिवारी, मुकेश सिंघल, विरेश रोहिला, विकास नगर से एसएम आसिम व डोईवाला से संजय अग्रवाल शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त मंत्री पद की जिम्मदारी समीना, देवेन्द्र प्रसाद चमोली व अभिनव नायक को सौंपी गई है। वहीं कार्यकारिणी सदयों में सतीश कुमार पुंडीर व किशन सिंह गुसाईं शामिल हैं।

जिला कार्यकारिणी का बाद में और विस्तार किया जायेगा

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पत्रकारों ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे सभी पत्रकार हितों के लिए पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ काम करेंगे। जिला अध्यक्ष शाहनजर ने बताया कि जिला कार्यकारिणी का बाद में और विस्तार किया जायेगा।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीन मेहता, प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयसिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, अधीर मुखर्जी, जाहिद अली, चैतराम भट्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष ललिता बलूनी, जिला अध्यक्ष मौहम्मद शाहनजर, जिला महामंत्री मूलचंद शीर्षवाल, जिला कोषाध्यक्ष ज्योति भट्ट ध्यानी|

दिजेन्द्र बहुगुणा, एसएम आसिम, सतीश कुमार पुंडीर, दीपक कुमार गुप्ता, कंवर सिंह सिद्धू, अभिनव नायक, महेन्द्र सिंह तोमर, सुरेन्द्र कोठियाल, मोहम्मद खालिद, मुकेश सिंघल, किशन सिंह गुसाईं, वीरेश रोहिला, अफरोज खान, संजय अग्रवाल, देवेंद्र चमोली व समीना आदि मौजूद रहे।

जरा इसे भी पढ़े

सैनिक स्कूल के लिए वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने का किया रक्षा मंत्री से अनुरोध
राज्य में अनाथों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड : डॉ. धन सिंह रावत
पारदर्शिता के साथ होंगे शिक्षकों के तबादले : डा. धन सिंह रावत