Home Uncategorized सुबोध ने आगामी रैली की बनाई रणनिति

सुबोध ने आगामी रैली की बनाई रणनिति

रैली निकालते हुए।

भगवानपुर  कस्बा स्थित होटल में भारतीय जनता पार्टी की एक बैठका आयोजित की गई। जिसमें 13 तारीख को होने वाली परिवर्तन रैली को लेकर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से अहवान किया गया कि वह रैली में बढचढ हिस्सा लेकर रैली को सफल बनाए। आज भगवानपुर क्षेत्र के देहरादून हाईवे पर स्थित होटल में भाजपा नेता सुबोध राकेश व जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी ने भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की बैठक ली जिसमें क्षेत्र के पुराने कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता सुबोध राकेश व भाजपा जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि आने वाली 13 तारीख को भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन रैली में सभी कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा तादाद में देहरादून पहुंचे आपके द्वारा की गई भीड़ प्रदेश में मौजूद कांग्रेस सरकार को आईना दिखाने का काम करेगी आने वाले 2017 का चुनाव हमारे सर पर है जिसे हर हाल में हमें पफतैह करना है इसीलिए विधानसभा भगवानपुर से ज्यादा से ज्यादा तादाद में सभी कार्यकर्ता आने वाली 13 तारीख को देहरादून रैली में जाने के लिए हमारा सहयोग करें सभी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि हम सब लोग आने वाली परिवर्तन रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। तथा रैली को सपफल बनाने के लिए क्षेत्र के लोगो से अहवान करेगें।