Home Uttarakhand Dehradun सीएम धामी ने किया 200 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

सीएम धामी ने किया 200 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

CM Dhami inaugurated schemes worth 200 crores
योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते सीएम।

CM Dhami inaugurated schemes worth 200 crores

मसूरी टाऊन हॉल और मल्टीलेवल पार्किंग का किया लोकार्पण
मसूरी पुनर्गठन पेयजल योजना का शिलान्यास
मसूरी जीरो पॉइंट पर बनाई जाएगी 500 वाहनों की पार्किंग, सीएम ने की घोषणा

देहरादून। CM Dhami inaugurated schemes worth 200 crores मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मसूरी में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की लगभग 200 करोड़ रूपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री द्वारा 18.20 करोड़ की लागत के मसूरी टाऊन हॉल का लोकार्पण, 31.95 करोड़ की लागत के मसूरी में किंग्रेग में मल्टी लेवल पार्किंग का लोकार्पण, 144.46 करोड़ रुपए की लागत के मसूरी पुनर्गठन पेयजल योजना का शिलान्यास, 5.24 करोड़ की लागत से मसूरी के आईडीएच लंढौर में शिफन कोट से स्थानांतरित परिवारों के लिये आवास निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि मसूरी में जीरो प्वांइट पर 500 वाहनों की पार्किंग बनाई जायेगी। खट्टा पानी सड़क मार्ग का निर्माण किया जायेगा। हंस फाउण्डेशन के सहयोग से 34 आवासों का निर्माण किया जा रहा है, नगर पालिका मसूरी से जमीन उपलब्ध होने पर शेष 50 आवासों का निर्माण राज्य सरकार द्वारा करवाया जायेगा।

मसूरी में यदि नगर पालिका मसूरी से जमीन मिलती है, तो वेंडर जोन बनाया जायेगा। गढ़वाल सभा के भवन के लिए 1.5 करोड़ रूपये की स्वीकृति हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मसूरी राज्य निर्माण के आंदोलन की जन्मभूमि रही है।

मसूरी और खटीमा दोनों ऐसे स्थान है जहां से उत्तराखण्ड को अलग राज्य बनाने के लिए राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी। सरकार आंदोलनकारियों के सपनों को हक़ीक़त में बदलने की लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 5 सालों में 1 लाख करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य प्रदेश में हुए हैं, जिसमें एयरपोर्ट, रेलवे लाइन, चार धाम सड़क परियोजना समेत धार्मिक स्थलों का विकास शामिल है।

होम स्टे योजना पर विशेष जोर दिया जा रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी प्रमुख पर्यटक स्थल है, कई वर्षों से यहां पार्किंग की आवश्यकता महसूस हो रही थी अब पार्किंग के बन जाने से पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे योजना पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश है और इसको बुलंदी तक पहुंचाने के लिए हम सब का दायित्व होगा कि उत्तराखंड के प्रतिनिधि के रूप में पर्यटकों का स्वागत करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए हम सबको सामूहिक प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज सैनिकों का मान सम्मान बढ़ा है।

आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन देश में किया जा रहा है। उत्तराखंड में केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाओं से सीधा फायदा पहुंचाए है जिसका प्रत्यक्ष रूप से फायदा उत्तराखंड के लोगों का होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं चलाकर प्रदेश में विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ा रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज जिन योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास हुए हैं वे मसूरी की पर्यटन की गति को और आगे बढ़ाएगी। जहां एक ओर 144.46 करोड़ रुपए की पेयजल योजना से मसूरी में आने वाले कई दशकों तक पेयजल संकट नहीं होगा, वहीं पार्किंग निर्माण से जाम का स्थाई समाधान हो जाएगा।

मसूरी पर्यटन की दृष्टि से भी प्रदेश का महत्वपूर्ण क्षेत्र है। पिछले पांच सालों में मसूरी विधानसभा में विकास के कार्य तेजी से हुए हैं। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में विकास की योजनाएं चला रही है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मसूरी अनुज गुप्ता, भाजपा के देहरादून जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत दीपक पुंडीर, मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

जरा इसे भी पढ़े

मुफ्ती रईस अध्यक्ष व मौलाना इफ्तिखार बने महासचिव
विधानसभा यमकेश्वर में कांग्रेस के हाथ करें मजबूत : प्रीतम सिंह
चौबट्टाखाल में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं को मिली स्वीकृति