Home national आडवाणाी के जन्मदिन पर पीएम ने दी बधाई

आडवाणाी के जन्मदिन पर पीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनको बधाई देने उनके घर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया था कि हमारे मार्गदर्शक और प्रेरक, सम्मानीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आडवाणी जी के दीर्घायु जीवन और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी आडवाणी के जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी वरिष्ठ नेता के जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है।