Home Uttarakhand Dehradun पुलिसकर्मियों ने देहरादून और हरिद्वार में एन्टी बॉडी टेस्ट करवाया

पुलिसकर्मियों ने देहरादून और हरिद्वार में एन्टी बॉडी टेस्ट करवाया

Policeman conducted antibody test
एंटी बाॅडी टेस्ट कराते पुलिसकर्मी।

Policeman conducted antibody test

देहरादून। Policeman conducted antibody test देहरादून पुलिस लाइन से शुरू हुए चार दिवसीय फ्री एन्टी बॉडी टेस्ट कैम्प (9 मई से 12 मई तक ) तथा आज हरिद्वार में सम्पन हुए कैम्प को मिलकर 272 पुलिस अधिकारियो और जवानो जो कि कोविड-19 महामारी से लगभग पैतालिस दिन पहले ठीक हो चुके हैं का एन्टी बॉडी टेस्ट हुए।

उत्तराखण्ड पुलिस और नीतू लोहिया फाउंडेशन देहरादून चैप्टर के सहयोग से उत्तराखण्ड में पुलिस अधिकारियों और नागरिकों के लिए फ्री एंटी बॉडी टेस्ट ड्राइव का आयोजन करवाया। यह अभियान ब्लड फ्रेंड्स, आशियाना, और युवा भारत एनजीओ द्वारा समर्थित है।

इस अभियान उद्देश्य प्रदेश में उत्तराखण्ड पुलिस के साथ मिलकर अधिक से अधिक लोग कोविड-19 महामारी से लगभग पैतालिस दिन पहले ठीक हो चुके उनका एंटी बॉडी टेस्ट करना ताकि वे आगे जाकर कोविड-19 के मरीजों को प्लाज्मा डोनेट कर सके।

9 मई को देहरादून पुलिस लाइन से शुरू हुए इस अभियान में अशोक कुमार, डीजीपी, उत्तराखण्ड ने प्रदेश के निवासियों प्लाज्मा डोनेशन के लिए अपील भी की थी और अपने संबोधन के दौरान नीतू लोहिया फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना भी की गयी।

यदि सही समय पर दी जाय तो यह थेरेपी काफी प्रभावी है

प्लाज्मा थेरेपी कोविड-19 प्रभावित लोगों के कई जीवन को बचाने में सक्षम रही है, यदि सही समय पर दी जाय तो यह थेरेपी काफी प्रभावी है। कई लोग जो कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं, वे कई कारणों से अपना प्लाज्मा दान करने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।

अपने प्लाज्मा को दान करने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए, उत्तराखण्ड पुलिस और नीतू लोहिया फाउंडेशन देहरादून चैप्टर, यह जागरूकता अभियान चला रही है।

पर्ल चैरिटेबल सोसायटी (ब्लड फ्रेंड्स) देहरादून के अध्यक्ष सुमित गर्ग जी ने बताया की पुलिस लाइन देहरादून में 9 और 10 तारीख को टोटल 161 एंटीबॉडी टेस्ट किए गए और हरिद्वार में 11 व 12 तारीख को टोटल 111 एंटीबॉडी टेस्ट किए गए और जो लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं वह अपना प्लाज्मा दान करके अन्य लोगों की जान भी बचा सकते हैं।

उन्होंने कहा ज्यादा से ज्यादा लोग अपना प्लाज्मा डोनेट करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों की जीवन बचाएं। योग्य प्लाज्मा डोनर को कोविड-19 से ग्रस्त मरीजों की प्लाजमा थेरेपी की के लिए प्लाज्मा दान करने के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा जाएगा।

सुमित गर्ग ने बताया 14 मई (शुक्रवार) को रुद्रपुर (उत्तराखंड) और गदरपुर (उत्तराखंड) में एक दिवसीय एंटीबॉडी टेस्ट कैंप का आयोजन किया जा रहा है जहां ज्यादा से ज्यादा लोग और पुलिस कर्मी पहुंचे और अपना अपना एंटीबॉडी टेस्ट कराएं।

जरा इसे भी पढ़े

देवप्रयाग में बादल फटने से तबाही, कई दुकानें क्षतिग्रस्त
जरूरत पड़ी तो घर-घर जाकर लगाई जाएगी वैक्सीन : सीएम तीरथ
कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी की जाये : महाराज