Home Uttarakhand Dehradun किसान विरोधी काले कानून को वापस ले सरकार : भट्ट

किसान विरोधी काले कानून को वापस ले सरकार : भट्ट

Sarvajan Swaraj Party

Sarvajan Swaraj Party

सर्वजन स्वराज पार्टी ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा
किसान बिल के विरोध में आंदोलन चलाने का किया ऐलान
सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ों ने थामा पार्टी का दामन

देहरादून। Sarvajan Swaraj Party सर्वजन स्वराज पार्टी ने किसान बिलों का विरोध करते हुए सरकार पर जमकर हमला किया। साथ ही उन्होंने सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाने की भी चेतावनी दी है।

सोमवार को नेहरू काॅलोनी स्थित पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. देवेश्वर भट्ट ने कहा कि देश की संसद से किसान के भविष्य को अंधकार में ले जाने वाला बिल पास किया गया है। जो कि राज्य व देश के किसानों की गरीबी को बढ़ावा देगा।

उन्होंने कहा कि संसद में किसानों के कर्ज माफ करने का बिल लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गन्ने, गेहूं, चावल, फल – सब्जी व अन्य फसलों पर किसानों को स्मार्ट एटीएम के माध्यम से तुरंत भुगतान किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए स्पेशल बीमा की शुरुआत की जानी चाहिए। भट्ट ने कहा कि वह किसान विरोधी इस काले कानून का विरोध करते हैं। साथ ही सरकार की निंदा करते हैं। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द इस कानून को वापस लिया जाना चाहिए।

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस कानून को वापस नहीं लिया गया तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

इस मौके पर पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ों लोगो ने सदस्यता ली, जिसमें यूकेड़ी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक ढौंडियाल, अंकित कोहली, पवन कुमार आदि शामिल है।

वहीं पार्टी के उपाध्यक्ष जगतराम डोगरा ने कहा की पार्टी बड़े आंदोलन पर रणनीति तैयार कर रही है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश बनवाल, कोषाध्यक्ष संदीप पंत, राष्ट्रीय प्रवक्ता एम.एम साहिल व शिशपाल रौंतेला, राष्ट्रीय प्रचार सचिव पी एस नेगी, राष्ट्रीय प्रचार सह सचिव प्रताप करांसी व सुरेंद्र सिंह रावत, देहरादून महानगर संयोजक अर्जुन सिंह रावत, सह संयोजक मंजीत पाल, ऑटो रिक्शा संयोजक मंदिर बिष्ट, खुर्शीद अहमद, टी.सी माथुर और सुरेंद्र सेमवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरा इसे भी पढ़े

ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या
मुख्यमंत्री ने किया एग्री बिजनेस ग्रोथ सेंटर का उद्घाटन
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया