Home national आगे की रणनीति को लेकर प्रमुख अलगाववादी नेताओं ने की बैठक

आगे की रणनीति को लेकर प्रमुख अलगाववादी नेताओं ने की बैठक

जम्मू  हुर्रियत  नेता सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक तथा मुहम्मद यासीन मलिक ने गिलानी के निवास स्थान हैदरपोरा में एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक गिलानी के नेतृत्व में की गई। माना जा रहा है कि यह बैठक घाटी में अलगाववादियों द्वारा बंद को लेकर तथा उनके द्वारा जारी हफ्ते दर हफ्ते केलेंडर जारी करने के लिए अहम है।
वहीं आज सुबह ही मीरवाइज उमर फारूक को उनके निवास स्थान नगीना में नजरबंदी से रिहा किया गया। मीरवाइज उमर फारूक रिहा होने के बाद बैठक के लिए सीधा गिलानी के घर पहुंचे जिसमें तीनों अलगाववादी नेता मौजूद थे।