Home Uttarakhand Dehradun डीएम कार्यालय तीन दिनों के लिए बंद

डीएम कार्यालय तीन दिनों के लिए बंद

DM office closed for three days
डीएम कार्यालय का बंद पड़ा गेट।

DM office closed for three days

देहरादून। DM office closed for three days राजधानी में कोरोना संक्रमित मिलने के कारण डीएम कार्यालय को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने एहतियान लोगों से जिला मुख्यालय न आने की अपील की है।

साथ ही अपनी शिकायतें ई-मेल करने या आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यालय के बाहर रखे बॉक्स में शिकायती पत्र डालने को कहा हैै। इसके साथ ही अगले आदेश आने तक बाहरी लोगों के कलेक्ट्रेट ऑफिस में आने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

दून में रोजाना ही कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो रही है। अब तक मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय में कहर बरपाने के बाद कोरोना संक्रमण अब जिला मुख्यालय में भी पहुंच गया है।

जिलाधिकारी कार्यालय से जुड़े एक कार्यालय में एक महिला कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने आगामी तीन दिनों के लिए कलक्ट्रेट में आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सोमवार तक जिलाधिकारी कार्यालय में लोगों से नहीं आने की अपील डीएम द्वारा की गई है। ऐसी स्थिति में महामारी की रोकथाम हेतु कलेक्टे्रट कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा के दृष्टिगत रखते हुए 5 एवं 6 सितम्बर को अधिष्ठान बंद रखने के साथ ही 07 सितम्बर से बाहरी व्यक्तियों के कलेक्ट्रेट अधिष्ठान में प्रवेश को आगामी आदेशों तक प्रतिबन्धित किया गया है।

जरा इसे भी पढ़े

बीजेपी विधायक ने अपने ही मंत्री के खिलाफ लिखा पत्र
कैंटीन का ठेका दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
विधायक विनोद चमोली कोरोना संक्रमित पाए गए