Home Uncategorized प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गंगा अमृत’ का विमोचन

प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गंगा अमृत’ का विमोचन

Souvenir Ganga Amrit released
प्रेस क्लब की स्मारिका का विमोचन करते सीएम।

Souvenir Ganga Amrit released

देहरादून। Souvenir Ganga Amrit released मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को विधानसभा में प्रेस क्लब मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल की स्मारिका ‘गंगा अमृत’ का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रेस क्लब मुनि की रेती द्वारा स्मारिका के माध्यम से पूरे वर्ष की स्मृतियों को समायोजित करने का सराहनीय प्रयास किया गया है। गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता के लिए प्रेस क्लब मुनि की रेती एवं सूर्य फाउण्डेशन द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे हैं।

स्मारिका में सामाजिक, राजनीतिक एवं उत्तराखण्ड के प्रमुख पौराणिक स्थलों एवं पर्यटन की दृष्टि से प्रमुख स्थानों के बारे में जानकारी दी गई है। इस अवसर पर सूर्य फाउण्डेशन द्वारा अयोध्या में राम मन्दिर के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री को ग्यारह सौ रूपये का चेक सौंपा।

मुनि की रेती, प्रेस क्लब के अध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद रतूड़ी ने प्रेस क्लब के लिए दो कक्षों की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर पालिका के माध्यम से प्रस्ताव बनाया जाए, इस पर विचार किया जायेगा।

इस अवसर पर विधायक महेन्द्र भट्ट, विनोद कण्डारी, मुनि की रेती, प्रेस क्लब की संरक्षक उषा रावत, उप प्रधान संपादक सूर्यचन्द्र सिंह चैहान, सम्पादक नवीन चन्द्रा, प्रेस क्लब एवं सूर्य फाउण्डेशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।  

जरा इसे भी पढ़ें

मां को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मारी
गेहूँ के समर्थन मूल्य में 65 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी
राष्ट्रीय राजमार्ग के बन जाने से राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा