Home Uttarakhand Dehradun शासन के निर्देश पर भर्ती प्रक्रिया हुई निरस्त

शासन के निर्देश पर भर्ती प्रक्रिया हुई निरस्त

Recruitment process canceled

Recruitment process canceled

विकासनगर। Recruitment process canceled जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि मोर्चा के प्रयास से शासन के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून ने कार्रवाई करते हुए भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने तथा पुनः विज्ञापन उत्तराखंड परिशिष्ट में विज्ञापित कराने व साक्षात्कार में पारदर्शिता बरतने के निर्देश प्रबंधक श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर को दिए।

नेगी ने कहा कि मोर्चा द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून एवं विद्यालय प्रबंधन श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर, देहरादून द्वारा भर्ती प्रक्रिया में विज्ञप्ति प्रकाशन मामले में अनियमितता  कर हजारों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के मामले में मुख्य सचिव सचिव को शिकायती पत्र सौंपा था।

मुख्य सचिव ने सचिव, विद्यालयी शिक्षा को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए थे। शासन के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून ने निरस्तीकरण की कार्रवाई की।

Recruitment process canceled
पत्रकार वार्ता के दैरान रघुनाथ सिंह नेगी।

यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में नेगी ने कहा कि मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून द्वारा 14 नवंबर 2019 को तीन रिक्त पदों (एक प्रवक्ता, 2 सहायक अध्यापक) पर भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन जारी करने के आदेश प्रबंधक, श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज, सहसपुर, देहरादून को दिए।

बेरोजगारों को रिक्तियों के बारे में जानकारी ही नहीं

मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून व विद्यालय प्रबंधन ने मिलकर अपने खास  चेहतों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उक्त विज्ञापन बहुत ही साजिशन दो प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के गढ़वाल परिशिष्ट में प्रकाशित कराए, जिससे कुमाऊं मंडल, हरिद्वार व जनपद देहरादून के अभ्यर्थियों को इसकी भनक न लगे।

जिस जनपद में विद्यालय स्थित है, उस जनपद के बेरोजगारों को रिक्तियों के बारे में जानकारी ही नहीं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा 22 नवंबर 2019 के माध्यम से मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून को पत्र प्रेषित कर विज्ञापन दो प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में प्रकाशन का उल्लेख किया।

उक्त षड्यंत्र में शामिल मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करने के बजाय 07 फरवरी 2020 को साक्षात्कार की कार्रवाई संपन्न करा दी। नेगी ने कहा कि प्रदेश के  हजारों बेरोजगारों से शिक्षा विभाग द्वारा खिलवाड़ किया गया है, क्योंकि जानकारी के अभाव में लोग आवेदन करने से वंचित रह गये थे। नेगी ने कहा कि मोर्चा बेरोजगार युवाओं से कतई खिलवाड़ नहीं होने देगा।

मोर्चा की यह बहुत बड़ी जीत है। पत्रकार वार्ता में विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, भीम सिंह बिष्ट, सुशील भारद्वाज, मो. आरिफ आदि उपस्थित थे।

जरा इसे भी पढ़ें

भर्तियों व ठेकों की निविदाओं में खेला जाता है बड़ा खेल
उत्तराखण्ड की रेल परियोजनाओं के लिए बजट की कमी नहीं होगी
सेक्स वर्कर्स की दुर्दशा को दूर करने के लिए सरकार प्रयास करेंः चक्रपाणि महाराज