Home Uttarakhand Dehradun पत्रकारों पर सीधे दर्ज नहीं होंगे मुकदमे : डीजीपी

पत्रकारों पर सीधे दर्ज नहीं होंगे मुकदमे : डीजीपी

Case will not be filed directly


Case will not be filed directly

देहरादून। Case will not be filed directly on journalist उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने कहा है कि किसी भी पत्रकार के संबंध में अगर किसी भी थाने चौकी में कोई शिकायत आती है या कोई तहरीर आती है तो उन पर सीधे मुकदमे दर्ज नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों के खिलाफ आने वाली शिकायत पर पहले मामले की जांच पड़ताल की जाएगी और गंभीरता पूर्वक निष्कर्ष निकालने के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस महानिदेशक ने यह आश्वासन उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के बैनर तले ज्ञापन देने गए पत्रकारों को दिया।  उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के बैनर तले उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों की बैठक हुई।

Case will not be filed directly

बैठक में गत 12 जून को उत्तर प्रदेश के शामली रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक्स चैनल के पत्रकार अमित शर्मा पर जीआरपी इंस्पेक्टर व सिपाहियों द्वारा की गई मारपीट और न्यूज 18 के पत्रकार राजीव तिवारी के साथ दिल्ली में विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन द्वारा की गई अभद्रता, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देना और पिस्टल दिखाने के मामले में पत्रकारों ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन दिया। 

पत्रकार सुरक्षा संबंधी कानून बनाने की मांग

ज्ञापन में मांग की गई कि उक्त मामलों में जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए आप अपने स्तर से उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को पत्रकार संघ का ज्ञापन प्रेषितकर दें। पुलिस महानिदेशक ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले में हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। 

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने जो ज्ञापन पुलिस महानिदेशक को दिया है उसमें पत्रकार सुरक्षा संबंधी कानून बनाने की भी मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों के साथ अभद्रता गाली गलौज के मामले सामने आते रहते हैं।

ऐसे में कई बार पत्रकारों को जान से मारने की धमकी भी दी जाती है जिसमें उनके साथ ही परिजनों को भी जानमाल का खतरा होता है। ज्ञापन में कहा गया है कि पुलिस महानिदेशक अपने अस्तर से इस मामले में पैरवी कर जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून को अमल में लाएं।

इसके अलावा ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि भविष्य में शामली और दिल्ली जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित की जाए पुलिस महानिदेशक ने पत्रकारों को आश्वासन दिया है कि वह इस मामले में निश्चित रूप से सकारात्मक कार्यवाही करेंगे और जो भी संभव होगा वह किया जाएगा।

शामली और दिल्ली की घटनाओं की घोर निंदा की

इससे पूर्व उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रांगण में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने शामली और दिल्ली की घटनाओं की घोर निंदा की और दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की वक्ताओं ने कहा कि अगर जल्द ही उक्त मामलों में जो आरोपी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो पत्रकार संघ को मजबूरन आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष चेतन गुरुंग ने की और संचालन महामंत्री गिरधर शर्मा ने किया।

बैठक के उपरांत अध्यक्ष चेतन गुरुंग के नेतृत्व में पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेडी, भूपेंद्र कंडारी प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष देवेंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष प्रवीण बहुगुणा, अफजाल अहमद, संदीप नेगी, रामगोपाल शर्मा, उपेंद्र सिंह, प्रवीण डंडरियाल, शशि शेखर, केएस बिष्ट,  संजय नेगी, राजेश, विपिन नौटियाल, किशोर रावत, पंकज गैरोला, उमाशंकर, विजय रावत, रामपाल सिंह समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।

जरा इसे भी पढ़ें

पर्यटन सुविधाओं के सारे दावे खोखले
स्मार्ट सिटी बनाना दूर की कौड़ी
कर्मचारियों पर रोजी रोटी का संकट