Home Uttarakhand Dehradun अब नए सिरे से डॉक्टरों को दी जा रही तैनाती

अब नए सिरे से डॉक्टरों को दी जा रही तैनाती

Deployment of doctors

पहाड़ पर तैनाती को प्राथमिकता मिलेगी

Deployment of doctors

देहरादून। Deployment of doctors स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के खाली पड़े पदों पर संविदा डॉक्टरों की तैनाती अब दोबारा साक्षात्कार के बाद ही होगी। अभी तक विभाग संविदा डॉक्टरों को रिन्युअल देता था लेकिन अब यह व्यवस्था बदल दी गई है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रविंद्र थपलियाल ने बताया कि संविदा पर तैनात सभी डॉक्टरों के दोबारा चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी कुल 24 डॉक्टर ही संविदा पर तैनाती को महानिदेशालय पहुंचे।

डॉ. थपलियाल ने कहा कि कुछ कार्यरत डॉक्टरों के साथ नए पासआउट डॉक्टर भी संविदा के लिए आवेदन कर रहे हैं। विदित है कि राज्य में डॉक्टरों के करीब 1200 पद खाली चल रहे हैं। विभाग इन्हें संविदा के आधार पर भरता है।

इस समय लगभग 700 डॉक्टर संविदा पर कार्यरत हैं। इन सभी डॉक्टरों की संविदा दोबारा साक्षात्कार के बाद ही नए सिरे से शुरू होगी। डॉक्टरों की संविदा अप्रैल में खत्म हो गई थी। अब नए सिरे से डॉक्टरों को तैनाती दी जा रही है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रविंद्र थपलियाल ने बताया, जो डॉक्टर पहाड़ पर तैनाती चाहते हैं उन्हें तत्काल तैनाती दी जा रही है। जबकि मैदान में वास्तविक जरूरत होने पर ही डॉक्टरों को तैनाती दी जाएगी। मैदान के कई अस्पतालों में बड़ी संख्या में रिटायर्ड डॉक्टरों को तैनाती दी गई है। ऐसे में अब इन डॉक्टरों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।

जरा इसे भी पढ़ें

उत्तराखंड में गोवंश सुरक्षा सवालों के घेरे में
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की आड़ में सरकार में पैठ बना रहा खनन माफिया
अवैध दूध की डेरी से लोगों में रोष