Home Uttarakhand Dehradun मुख्यमंत्री पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

मुख्यमंत्री पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

CM Violation code of conduct
CM Violation code of conduct

देहरादून। CM Violation code of conduct प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत पर चुनाव आचार संहिता के उलंघन का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजे पत्र में सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा 29 मार्च को ई.सी. रोड़ स्थित एक जन संवाद कार्यक्रम में देहरादून के शौर्य स्थल को पंचम धाम बनाये जाने की घोषणा की गई जो कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उलंघन है।

राज्य के मुख्यमंत्री या मंत्री चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के नीतिगत या विकास सम्बन्धी घोषणा नहीं कर सकते। राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग सभी राजनैतिक दलों को सैन्य बलों के शौर्य, उनकी सैन्य कार्रवाई या उनके चित्र लगाये जाने से प्रतिबन्धित किया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा प्रदेश के शौर्य स्थल को पंचम धाम बनाये जाने की घोषणा सरकार की नीतिगत घोषणा है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस घोषणा का संज्ञान लेेते हुए आदर्श चुनाव आचार संहिता के उलंघन का मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

जरा इसे भी पढ़ें