Home Uttarakhand Dehradun शक्ति ऐप में प्रदेश महिला कांग्रेस पूरे देश में पांचवें स्थान पर

शक्ति ऐप में प्रदेश महिला कांग्रेस पूरे देश में पांचवें स्थान पर

Shakti app women congress uttarakhand
शक्ति ऐप की राष्ट्रीय कोर्डिनेटर आकांक्षा ओला महिला व महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य बैठक के दौरान।
Shakti app women congress uttarakhand

देहरादून। Shakti app women congress uttarakhand प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन राजपुर रोड, देहरादून में राजीव जयन्ती गोष्ठी के पश्चात प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक शक्ति ऐप की राष्ट्रीय कोर्डिनेटर आकांक्षा ओला के नेतृत्व में हुई।

आकांक्षा ओला ने बताया कि शाक्ति ऐप में प्रदेश महिला कांग्रेस पूरे देश में पांचवें स्थान पर रहा, जिसमें कि उत्तराखण्ड की सभी महिला कांग्रेस की कार्यकत्री बधाई के पात्र हैं|

उन्होंने बूथ स्तर पर महिलाओं को एकत्र कर शा क्ति ऐप से जोड़ा। इसी उपलब्धि के कारण प्रदेश महिला कांग्रेस सरिता आर्या को राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस राहुल ने 18 अगस्त को दिल्ली मे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बैठक में आकांक्षा ने कहा कि शाक्ति ऐप को बूथ स्तर पर अधिक विस्तार देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन संचारक्रान्ति का सदुपयोग किया जाएगा। शक्ति ऐप पर महिलाओं ने भी आकांक्षा अनेक प्रश्न पूछे। जिसका जबाब भी आकांक्षा ने दिया।

प्रदेश अध्यक्षा महिला कांग्रेस सरिता आर्या जी ने सर्वप्रथम प्रदेश महिला कांग्रेस की सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आप सभी की लगन एवं प्रयास से ये सम्भव हो पाया। सरिता जी ने कहा कि शाक्ति ऐप से जुडीं महिलाएं अपना सुझाव और समस्याओं से राहुल गांधी को अवगत करा सकें।

बालिकाओं की टीम को प्रियदर्शनी नाम दिया गया

18 वर्ष आयु के बालिकाओं की टीम को प्रियदर्शनी नाम दिया गया यह टीम प्रत्येक जिले में बनेगी। उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता सेहरावत जी ने कहा कि उत्तराखण्ड की महिला कांग्रेस ने शाक्तिऐप में महिलाओं को जोडने के अधिक मेहनत की है।

उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस ने 6 हजार तक का डाटा शाक्ति ऐप में पार किया। सुनिता ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश की सभी महिलाओं को वोटर कार्ड बनवाने के लिए प्रेंरित करना चाहिए।

बैठक महिला कांग्रेस के सदस्यों ने राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प किया। शाक्ति ऐप की प्रदेश कोर्डिनेटर गढ़वाल से कमलेश रमन एवं कुमाउं से खष्टी बिष्ट जी भी ने महिला साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

सभी प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष वार्ड अध्यक्ष आदि सभी उपस्थित थे। कार्यक्रम में नजमा खान,मीना रावत, विमला मनास,संजोगिता रानी, जेबा खान, सन्तोष चौहान, राधा चौहान, उर्मिला थापा, बीना जोशी,आशा विष्ट, माधुरी नौटियाल,विमला पाण्डेय, देवेश्वरी, रंजना रावत, जसवीर कौर,हरिप्रिया सती,अनुराधा, रीना, कमलेश रमन, प्रभा पाण्डेय, बीना कपूर, सरोज शर्मा, बीना बिष्ट,उषा देवी,मंजू कश्यप, चन्द्रकला नेगी,रीना सिंघल, इमराना, विनीता, दीपाली,सुनीता सिंह, सन्तोष सैनी, अनुपमा, धनीमाला, सुष्मिता पंत, भागेश्वरी, रेहाना, सीमा जोशी, आदि उपस्थित थे।

जरा इसे भी पढ़ें :