Home Uttarakhand Dehradun गोकशी मामले में डीजीपी को विस्तृत जांच के निर्देश

गोकशी मामले में डीजीपी को विस्तृत जांच के निर्देश

Gokshi case
Gokshi case में डीजीपी को विस्तृत जांच के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून के क्लेमेन्टाउन क्षेत्र में गोकशी के मामले में पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी को इस प्रकरण की विस्तृत जाँच कराने के साथ ही इस सम्बन्ध में एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में गोवंश आरक्षण अधिनियम के तहत नियमानुसार आवश्यक कारवाई करने के निर्देश भी दिये हैं। उन्होंने कहा है कि यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि प्रदेश में अन्यत्र स्थानों पर डेयरी की आड़ मे गोकशी न की जा रही हो। इस तरह की जो भी शिकायतें मिले, उन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कारवाई की जाए।