Home Uttarakhand Dehradun लोकगायक पप्पू कार्की समेत तीन लोगों की कार दुर्घटना में मौत

लोकगायक पप्पू कार्की समेत तीन लोगों की कार दुर्घटना में मौत

Folk singer Pappu Karki
लोकगायक पप्पू कार्की का फाईल चित्र।
Folk singer Pappu Karki समेत तीन लोगों की कार दुर्घटना में मौत, दो गंभीर रूप से घायल

रानीखेत/देहरादून। हैड़ाखान (नैनीताल-रानीखेत) रोड पर एक कार पहाड़ी से नीचे जा गिरी। हादसे में लोकगायक पप्पू कार्की ( Folk singer Pappu Karki ) समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक हैड़ाखान रोड पर मुड़कुड़िया के पास एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में उत्तराखंड के प्रख्यात लोक गायक पप्पू कार्की भी शामिल हैं।

हादसे में गोनियोरो गांव निवासी राजेन्द्र गोनिया (26 ) और पुष्कर गोनिया (25) की भी मौके पर ही मौत हो गई। और दो अन्य लोक कलाकार अजय आर्य और जुगल किशोर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 108 के सूचना दी।




लेकिन एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई। बताया गया कि ये सभी युवा सम्मेलन में कार्यक्रम प्रस्तुत करके हल्द्वानी आ रहे थे। लोक गायक पप्पू कार्की कुमाऊं के प्रसिद्ध गायक थे। इनकी मृत्यु की खबर से गांव में मातम पसर गया।

जरा इसे भी पढ़ें :