Home Uttarakhand Dehradun 10 हजार किशोरियों एवं महिलाओं को मिलेगा सैनिटरी नैपकिन

10 हजार किशोरियों एवं महिलाओं को मिलेगा सैनिटरी नैपकिन

Sanitary napkin
वर्ल्ड मैन्सुरेशन-हाईजिन-डे की तैयारियों को लेकर बैठक लेते राज्य मंत्री रेखा आर्य।
10 हजार किशोरियों एवं महिलाओं को मिलेगा Sanitary napkin

देहरादून। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में 28 मई को वर्ल्ड मैन्सुरेशन-हाईजिन-डे के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के सम्बध में बैठक की। उन्होंने बताया कि 28 मई को वर्ल्ड मैन्सुरेशन हाईजिन-डे अवसर पर देहरादून के ग्रामीण क्षेत्र में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक किशोरियों एवं महिलाओं, विशेष कर गरीब महिलाओं को मैन्सुरेशन के दौरान साफ सफाई एवं सैनिटरी पैड को उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लगभग 10 हजार किशोरिया एवं महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन एवं एक छाता का वितरण किया जायेगा।

जागरूकता संदेश से महिलाएॅ संक्रमण की समस्या से बच सकती हैं

किशोरियो एवं महिलाओं को Sanitary napkin आॅगनवाड़ी केन्द्रों में भी मिलेगा। कहा गया सैनिटरी नैपकिन, मैन्सुरेशन शर्म का विषय नहीं है, बल्कि जागरूकता का विषय है। यह कार्यक्रम महिला जागरूकता के क्षेत्र में ऐतिहासिक होगा। सैनिटरी नैपकिन कार्यक्रम स्वच्छता की दिशा में एक नवीन आयाम स्थापित करेगा।




इस जागरूकता संदेश से महिलाएॅ संक्रमण की समस्या से बच सकती हैं। यह कार्यक्रम महिलाओं में नये आत्मविश्वास का संचार करेगा। इस अवसर पर निदेशक आई0सी0डी0एस0 रणवीर सिंह चैहान, परियोजना निदेशक बाल समिति आरती बलोदी एवं डी0पी0ओ0 देहरादून संजीव कुमार सिंह मौजूद थे।

जरा इसे भी पढ़ें :