Home Uttarakhand Dehradun देहरादून में वी-मार्ट का दूसरा स्टोर लांच

देहरादून में वी-मार्ट का दूसरा स्टोर लांच

V-Mart second store launch
वीमार्ट स्टोर के उदघाटन के मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कंपनी के अधिकारी।
V-Mart second store launch in Dehradun

देहरादून। वी-मार्ट जो कि टियर-2 और 3 शहरों में संगठित रिटेल के राजा, के नाम से भी जाना जाता हैं, ने आज देहरादून में अपना दूसरा और उत्तराखंड में 7वां स्टोर खोला। वी-मार्ट का यह स्टोर देहरादून में पूरी तरह से वातानुकूलित स्टोर हैं, जो की बेजोड़ अंतरराष्ट्रीय खरीदारी अनुभव पेश करता है। देहरादून के लोगों के लिए वी-मार्ट पूरे परिवार की फैशन की आवश्यकताओं को एक छत के नीचे सर्वश्रेष्ठ कीमतों पर पूरा करने का वादा करता है। वी-मार्ट रिटेल का राजा देहरादून में डालनवाला में स्थित है।

स्टोर लांचिंग के मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए वी-मार्ट रिटेल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपणन और संचालन स्नेहल शाह ने कहा कि “हमें दुनिया में सबसे अच्छे स्टोर के रूप में पुरस्कृत किए जाने के तुरंत बाद देहरादून में अपना दूसरा स्टोर लॉन्च करने पर गर्व है। ज्यादातर हम टियर-2 और 3 शहरों मे संचालित है जहाँ पर हम फैशन और युवा आकांक्षा वर्ग को अनुकूल कीमत पर उच्च अंत फैशन प्रदान करते है।

V-Mart ग्राहकों को उनके पैसे के लिए सही मूल्य प्रदान करेगा

देहरादून में हमारे नए स्टोर के खुलने के साथ, हमने उत्तराखंड में अपना विस्तार किया हैं जिससे हम फैशन और परिवार की जरूरतों के लिए पसंदीदा खरीदारी गंतव्य बन गए हैं। हमें विश्वास है कि यह नया स्टोर देश के कोने-कोने में फैशन को पहुंचाने के लिए हमारे प्रयासों में एक मील का पत्थर साबित होगा जो ग्राहकों को उनके पैसे के लिए सही मूल्य प्रदान करेगा जिससे वी-मार्ट को देशव्यापी स्तर पर लाखों परिवारों के साथ अपना संबंध स्थापित करने में मदद मिलेगी।





”वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, ललित अग्रवाल ने कहा की हम देहरादून में हमारे दूसरे स्टोर लॉन्च की घोषणा करने पर बहुत रोमांचित हैं। उत्तराखंड में हमारे मौजूदा स्टोरों को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद, हमे देहरादून में हमारे दूसरे फैशन स्टोर लॉन्च करने पर गर्व है। हम बेजोड़ कीमतों पर नवीनतम और व्यापक फैशन रेंज पेश करने के हमारे वादे के प्रति सच्चे रहने के लिए तत्पर हैं।

जरा इसे भी पढ़ें :