Home Uttarakhand Dehradun आईसीएसई व आईएससी परीक्षा : रिद्धिमा जुयाल ने किया स्कूल टाॅप

आईसीएसई व आईएससी परीक्षा : रिद्धिमा जुयाल ने किया स्कूल टाॅप

Riddhima Jual
रिद्धिमा जुयाल।
आईसीएसई व आईएससी परीक्षा : Riddhima Jual ने किया स्कूल टाॅप

देहरदून। आईसीएसई व आईएससी की परीक्षाओं में इस बार भी बेटियों का जलवा रहा है। दून की बेटियों ने भी 99.25 प्रतिशत तक अंक लाकर देश में उत्तराखंड का नाम रोशन किया। इन्ही होनहार बेटियों में एक नाम रिद्धिमा जुयाल का भी जुड़ जाता है जिसने आईसीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में टॉप किया है।

रिद्धिमा जुयाल द हैरिटेज स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा है। इनके पिताजी राजेश जुयाल एक व्यापारी हैं और माता रत्ना जुयाल जो कि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं अपनी बेटी की सफलता से बहुत खुश हैं। इस मौके पर उन्होंने बताया कि 10वीं की बोर्ड परीक्षा होने के कारण रिद्धिमा शुरू से ही अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर थी, जिसकी कड़ी मेहनत का फल आज उसको मिला और वो काफी अच्छे मार्क्स लाने में कामयाब हुई।

जरा इसे भी पढ़ें :