Home Uttarakhand Dehradun बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 15 लोग घायल

बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 15 लोग घायल

Bus and truck accident
भिड़ंत में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व बस।
Bus and truck accident में 15 लोग घायल

देहरादून। रानीपोखरी क्षेत्र में नागागेर जाखण नदी पुल के पास ट्रक और बस की भिड़ंत ( Bus and truck accident ) हो गयी। इस हादसे में ट्रक में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि 15 अन्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य कर सभी घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह एक बस तीर्थनगरी की ओर से आ रही थी। उसी समय एक ट्रक डोईवाला की ओर से तीर्थनगरी ऋषिकेश की ओर जा रहा था। रानीपोखरी क्षेत्र में नागागेर जाखण नदी पुल के समीप बस और ट्रक की भिड़ंत हो गयी। जिससे ट्रक और बस में सभी सवार घायल हो गए। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल ही राहत अभियान चलाते हुए 108 की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में पहुँचाया। उपचार के दौरान जबरदस्तपुर रूड़की निवासी ट्रक में सवार आजाद पुत्र जाहिर उम्र 40 वर्ष की मौत हो गयी।

घायलों की सूची

घायलों में नौशाद उर्फ दिलशाद पुत्र जाकिर निवासी जबरदस्तपुर रुड़की गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। अन्य घायलों में जावेद पुत्र का तामिला निवासी जबरदस्तपुर रुड़की, साबिर पुत्र राशिद निवासी जबरदस्तपुर रुड़की, उस्मान पुत्र तामिला निवासी जबरदस्तपुर को रुड़की, (बस चालक) आजाद उर्फ जगमोहन पुत्र सुभाष चंद निवासी इटौरा बदायूं उत्तर प्रदेश, योगेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी संगम विहार नई दिल्ली, आकाश पुत्र वीरेंद्र सिंह धने निवासी ग्राम कटूर ब्लाक खिर्सू जिला पौड़ी गढ़वाल, रमेश कुमार पुत्र श्री गुरु साहिब पंडित निवासी संगम विहार नई दिल्ली,




फैन अली पुत्र लियाकत अली निवासी सुंदर नगरी नंद नगरी नई दिल्ली, मनोज डबराल पुत्र स्वर्गीय रोशनलाल डबराल निवासी रायपुर रोड देहरादून, कैलाश पांडे पुत्र स्वर्गीय राम कुमार पांडे निवासी बिरहा फरीदपुर सेमरी बाजार सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश, नरेश कुमार पुत्र मामचंद निवासी नेहरू नगर नई दिल्ली, आकाश पुत्र ओमप्रकाश निवासी नेहरू नगर नई दिल्ली, पुष्पक पुत्र जयप्रकाश निवासी भी 158 अमन विहार सुल्तानपुरी नई दिल्ली, पवन कुमार पुत्र राजकुमार निवासी नेहरू नगर नई दिल्ली के नाम शामिल है।

जरा इसे भी पढ़ें :