Home Uttarakhand Haridwaar विधवा के नाम से अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाली

विधवा के नाम से अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाली

Aslil video
विधवा के नाम से Aslil video सोशल मीडिया पर डाली

रुडकी। लक्सर के एक गांव की विधवा के नाम से सोशल मीडिया पर Aslil video अपलोड करने के आरोप में समुदाय विशेष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने आनन फानन एक युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों की सहमति से युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। लक्सर कोतवाली के भुरना गांव की समुदाय विशेष से जुड़ी विधवा महिला लक्सर में काम करती थी।

आरोप है कि पिछले साल कस्बे में रह रहे एक युवक के साथ उसके प्रेम संबंध भी हो गए थे। दोनों कुछ महीनों तक साथ-साथ रहे भी थे। इसके बाद उनके बीच अलगाव हो गया था। पिछले दिनों किसी ने उसी महिला के नाम से एक अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। फोटो वायरल हुआ तो विधवा के परिवार व उसकी बिरादरी के लोगों को भी इसका पता चला। इसके बाद रविवार देर शाम समुदाय विशेष के 50 से भी अधिक लोग पीड़ित को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे तथा हंगामा शुरू कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस युवक से महिला के हाल ही में संबंध विच्छेद हुए हैं, उसी ने विधवा पर दबाव डालने के इरादे से गलत वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। लोगों की नाराजगी को देखते हुए पुलिस ने आनन फानन कस्बे में छापामारी कर युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक द्वारा वीडियो अपलोड करने का कोई साक्ष्य पुलिस को नहीं मिला। लिहाजा बाद में दोनों पक्षों की सहमति से युवक को छोड़ दिया गया। कोतवाल टीएस राणा ने बताया कि जिस युवक की फेसबुक आईडी पर अश्लील वीडियो पहली बार अपलोड किया गया था, उसका पता लगाया जा रहा है। उससे पूछताछ करने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

जरा इसे भी पढ़ें :