Home sports अनूप कुमार ने देशवासियों से की समर्थन की अपील

अनूप कुमार ने देशवासियों से की समर्थन की अपील

नई दिल्ली । कबड्डी विश्व कप 2016 के खिताबी मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान अनूप कुमार ने पत्र लिखकर देशवासियों से अपील की है कि वह भारतीय टीम को खुलकर समर्थन करें। उन्होंने पत्र के जरिये अपील की है कि कबड्डी विश्व कप 2016 के खिताबी मुकाबले के लिए सभी देशवासी 40 मिनट का समय जरूर दें। अनूप ने कहा कि खिताबी मुकाबले में सभी देशवासी हमें अपना पूरा समर्थन दें,जिससे हमारा मनोबल ऊंचा रहे। यह समय दुनिया को दिखाने और इतिहास बनाने का है।
गौरतलब है कि कबड्डी विश्व कप-2016 का खिताबी मुकाबला मौजूदा चैम्पियन भारत और ईरान के बीच होगा। एशियाई खेलों में दो बार रजत पदक जीतने वाली ईरानी टीम ने जहां पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 28-22 से हराया, वहीं मौजूदा विश्व चैम्पियन और मौजूदा एशियाई चैम्पियन भारत ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले मे थाईलैंड को 73-20 के अंतर से रौंद दिया।