Home sports कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी ने की आत्महत्या

कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी ने की आत्महत्या

ललिता (फ़ाइल् फोटो )

नई दिल्ली। भारतीय कबड्डी टीम के सदस्य रोहित चिल्लर की पत्नी ललिता ने दिल्ली के नांगलोई इलाके में आत्महत्या कर ली। ललिता ने सुसाइड नोट में लिखा है कि रोहित ने उसे बहुत परेशान किया, दुःख दिया, मुझे बहुत रुलाया और कहता था मेरी घ्ुशी के लिए जिंदगी से चली जाओ।
रोहित अभी अहमदाबाद में चल रहे कबड्डी विश्व कप में भारत की तरफ से खेल रहे हैं। आज रोहित की पत्नी ललिता का पोस्टमोर्टम कराया जाएगा, अभी शादी को एक साल भी नहीं हुआ है, इसमें एसडीएम जांच करके पुलिस को रिपोर्ट सौंपेेंगे उसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच करेगी।