Home Secret life मर्दाना कमजोरी वाले पुरूष इन दवाओं का न करे उपयोग बल्कि करे...

मर्दाना कमजोरी वाले पुरूष इन दवाओं का न करे उपयोग बल्कि करे यह कार्य

marriage life

लंदन। तुरंत स्खलन पुरूषों में मर्दाना कमजोरी की समस्याओं मे सबसे आम पाये जाने वाली समस्या में से एक है। इससे पीड़ित व्यक्ति ईच्छा और कोशिश के बावजूद खुद पर काबू नहीं रख पाता और कम समय में स्खलन के कारण शारीरिक संबंध को छोड़ने के लिए मजबूर होता है। यह समस्या न केवल प्रभावित व्यक्ति के लिए चिंता का कारण बनता है, बल्कि पत्नी को भी असंतोष और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।
जरा इसे भी पढ़ें : जानिए महिलाओं को कैसे पुरूष आते हैं पसंद

हालांकि इस समस्या पर नियंत्रण करने के लिए बाजार में कई प्रकार की दवाएं बेची जा रही हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इन दवाइयों का फायदा कम और नुकसान ज्यादा है। तो क्यों न इस उद्देश्य के लिए दवा की जगह व्यायाम जैसी प्राकृतिक समाधान की तरफ अहमियत दी जाये, जो प्रभावी और स्थायी भी है।

डेली स्टार रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश रेस्लिंग चैंपियन और राइट पथ फिटनेस सेंटर के मालिक कीथ मैकक्यून कहते हैं कि उन्होंने अपने अनुभव से सीखा हैं कि तुरंत स्खलन की समस्या पर काबू पाने के लिए विशेष व्यायाम करे, जो एक बेहतरीन समाधान है। इस उद्देश्य के लिए कई प्रकार के व्यायाम किए जा सकते हैं, लेकिन केगल व्यायाम इनमें सर्वपरि और बहुत फायदेमंद है।
जरा इसे भी पढ़ें : शादीशुदा जिन्दगी का लेना है मजा तो कमरे में लगाये इतने वाट का बल्ब

केगेल व्यायाम के जरिए आप केगेल की मांसपेशीयों को मजबूत कर सकते हैं। यही वह मांसपेशी है जो विशेष अंग को नियंत्रित करते हैं और उनकी ताकत एवं ऊर्जा को बनाए रखते हैं। यह व्यायाम बहुत सरल और आसान है इसमें आपको विशेष अंगों के आसपास की मांसपेशियों को सिकुड़ना और फैलाना होता है ताकि उन्हे मजबूत किया जा सके।

इस उद्देश्य के लिए, आप मूत्राशय के पास मांसपेशियों को अन्दर की तरफ खींच कर सिकुड़े, जब आप पेशाब रोकने की कोशिश करते हैं तो उन्ही मांसपेशियों को इस्तेमाल करते हैं। लिहाजा व्यायाम के लिए भी इन्ही मांसपेशियों को इस तरह सिकुड़े जैसे आप पेशब रोकने की कोशिश कर रहे हों। पहले कुछ देर के लिए मांसपेशियों को सिकुड़कर रखे और फिर उन्हे ढिला छोड़ दें। कुछ देर के बाद यह प्रक्रिया दोहराएं और जितनी देर से हो सके ऐसा करते रहें।
जरा इसे भी पढ़ें : विशेषज्ञों ने युवाओं की मुश्किल हल कर दी, नहीं लेनी पड़ेगी दवाईयां

यह व्यायाम केगेल मांसपेशियों को मजबूती देता है, जिसके नतीजे में अंग पर नियंत्रण की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि हो जाती है। यह व्यायाम केवल यौन सेहत के लिए ही नहीं बल्कि मूत्राशय की सामान्य जैसी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसे अराम से करने वालो के लिए बढ़ती उम्र के साथ पैदा होने वाली समस्या मूत्राशय की कमजोरी की आशंका कम हो जाती है। इसके अलावा अन्य ऐसे व्यायाम हैं जो कुल्हों और जांघों के हिस्से को मजबूत करती हैं, यह भी मर्दाना ताकत के लिए काफी फायदेमंद होता है।