Home bollywood कैटरीना ने ऐश्वर्या की इस जानवर से की तुलना

कैटरीना ने ऐश्वर्या की इस जानवर से की तुलना

katrina kaif and aishwarya rai

मुंबई। भारतीय अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की प्रमोशन के दौरान ऐश्वर्या को लोमड़ी कह डाला।
बाॅलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता रणबीर कपूर आजकल अपनी नई आने वाली फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, दोनों अभिनेता फिल्म के प्रचार के लिए न केवल एक साथ समय गजार रहे हैं बल्कि मीडिया और जनता का भरपूर ध्यान आकर्षित करने के लिए एक दूसरे की टांग भी खींच रहे हैं।
जरा इसे भी पढ़ें : अगर इन बाॅलीवुड स्टार्स को बुलाना है अपनी शादी में देना होगा इतना पैसा

फिल्म जग्गा जासूस के प्रमोशन के संबंध में कैटरीना ने फेसबुक पर लाइव शो में ऐश्वर्या राय बच्चन को लोमड़ी कह दिया, शो के दौरान रणबीर ने कहा कि वह भारतीय अभिनेताओं के नाम लेंगे जिसे कैटरीना ने किसी भी जानवर के नाम से बुलाना है जिस पर जैसे ही ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम आया तो कैटरीना ने व्यंग्य मुस्कान के साथ उन्हें फॉक्स कह डाला लेकिन अब यह तो कैटरीना ही जानती हैं कि उन्होंने ऐश्वर्या को लोमड़ी क्यों कहा।
जरा इसे भी पढ़ें : कैटरीना को अपनी उम्र का लिहाज करने की मिली नसीहत

गौरतलब है कि फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है जबकि फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होगी।
जरा इसे भी पढ़ें : जानिए कैटरीना हॉलीवुड में काम करना क्यों नहीं चाहतीं