Home Uncategorized डीएम ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

डीएम ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

डीएम आशीष जोशी ने किया औचक निरीक्षण

चमोली, । जिलाधिकारी अशीष जोशी ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जाॅच करने पर तीन कर्मचारी डयूटी से नदारद पाये गये। जिलाधिकारी ने बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों का एक दिन का आकस्मिक अवकाश काटने के साथ ही संबधित कर्मचारियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिये है। निरी क्षण के दौरान आई टैक्निसियन विपिन सिंह, वाल्र्ड वाॅय कल्पेश्वर प्रसाद तथा विजेन्द्र गिरी अनुपस्थित पाये गये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में रिक्त पदों की भी जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि जिला अस्पताल में कई पद रिक्त चल रहे
है। बताया कि जिला अस्पताल में एक-एक फिजीसियन,

स्त्री रोग विशेषज्ञ तथा सर्जन की अति आवश्यकता है।  जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिये। कहा कि फर्स एवं शौचालयों की साफ-सफाई में फिनाइल का इस्तेमाल किया जाय। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाय तथा चिकित्सा में उपलब्ध सुविधाओं में किसी तरह की परेशानी होने पर दूरभाष नम्बरों पर संपर्क करने के लिए बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को बजट आवंटन को लेकर शीघ्र चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक निर्धारित करने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने ली वन भूमि हस्तान्तरण की बैठक चमोली, बीएचबीसी न्यूज। पीएमजीएसवाई के सड़कों से संबधित वन भूमि हस्तान्तरण के मामलों पर जिलाधिकारी आशीष जोशी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन प्रकरणों में म्यूटेशन की कार्यवाही पूरी हो चुकी है उन सडकों के प्रस्तावों को एक सप्ताह के भीतर आॅनलाइन करने के निर्देश पीएमजीएसवाई को दिये। जिलाधिकारी ने वन भूमि हंस्तारण के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये है।

कहा कि जिन प्रकरणों में म्यूटेशन की कार्यवाही पूरी नही हुई है उनको संबधित क्षेत्र के उप जिलाधिकरियों से शीघ्र समन्वय कर निस्तारण करने के निर्देश दिये है। मोटर मार्गो के कई प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही पूरी होने के बावजूद पीएमजीएसवाई द्वारा आॅनलाइन न करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई ने बताया कि जिले में 30 मोटर मार्गो के प्रकरणों में से 17 में सैद्वान्तिक स्वीकृति मिल चुकी है जबकि 13 मोटर मार्गो के प्रकरण विभिन्न स्तरों पर लंम्बित है। पीएमजीएसवाई आरईएस कर्णप्रयाग के अन्तर्गत 05, पीएमजीएसवाई प्रखण्ड लोनिवि कर्णप्रयाग के अन्तर्गत 02 तथा पीएमजीएसवाई खण्ड पोखरी के अन्तर्गत 06 मोटर मार्गो के प्रकरण विभिन्न स्तरों पर लंम्बित है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद गोस्वामी, उप वन संरक्षक एनएन पाण्डेय, उप वन संरक्षक ल
क्ष्मी एम, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई आदि उपस्थित थे।