Home Food घर पर ही बनाये स्वादिष्ट हैदराबादी चिकन जिंजर

घर पर ही बनाये स्वादिष्ट हैदराबादी चिकन जिंजर

इस बात में तो कोई शक नहीं कि देसी भोजन जैसा स्वाद विदेशी भोजन में नहीं होता, लेकिन साथ ही यह भी एक समस्या है कि अच्छे देशी भोजन तैयार करना कोई आसान काम नहीं। कई महिलाएं तो घरों में ऐसा स्वादिष्ट खाना तैयार करती हैं कि परिवार के लोग भोजन के समय अपनी उंगलियां भी चाटते रह जाते हैं, लेकिन कुछ घरों में इतना स्वादिष्ट खाना नहीं बन पाता।

घरों में बनने वाला खाना होटल से अधिक ताजा और स्वस्थ होता है, जो परिवारों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है, हम आज यहाँ ऐसे ही स्वादिष्ट खाना तैयार करने की तरकीब बताने जा रहे हैं। उपमहाद्वीप में कई भोजन ऐसे भी बनते हैं, जिनके साथ शहरों और क्षेत्रों के नाम भी होते हैं, ऐसे ही भोजन में हैदराबादी चिकन जिंजर शामिल है।
चिकन जिंजर की गिनती देसी और उपमहाद्वीप के सर्वश्रेष्ठ भोजन में होता है।
समाग्री:- चिकन बोन लेस आधा किलो
कच्ची प्याज पिसी 6
हरी मिर्च 6
करी पत्ते 6
कोकिंग तेल एक प्याली
इमली का रस आधी प्याली
किट्टी केयेन एक चम्मच
अदरक और लहसुन का पेस्ट एक चम्मच
साबूत धनिया एक चम्मच
कटी हुई अदरक व लहसुन 2 खाने के चम्मच
खसखस एक चम्मच
सफेद जीरा आधा चम्मच
सफेद तिल 2 खाने के चम्मच
नमक और हल्दी स्वादानूसार
जरा इसे भी पढ़ें : गर्मियों मे ले फ्रेंच की एगलेस मैंगो मूस का मजा

विधि:- पहले खसखस, साबूत धनिया, सफेद जीरे और तिल एक बर्तन में भुनकर पीस लें। एक अलग बर्तन में तेल के साथ प्याज हल्का गुलाबी करें। फिर चिकन, लहसुन और अदरक पेस्ट सहित नमक और हल्दी शामिल कर लें।
जरा इसे भी पढ़ें :  मटन चावल तो बहुत खाया होगा आपने अब मटन चना चावल भी खा लें
जरा इसे भी पढ़ें : वाउ ! ऐसे बनाये स्पाइस चिकन और चिली गारलिक सॉस

पानी सूखने लगे तो इसमें खसखस, साबूत धनिया, जीरा और तिल डाल कर उसमें हरी मिर्च, इमली का रस और करी पत्ते डालकर हल्की आंच पर रख लें। अंत में अदरक डालकर अधिक 5 मिनट तक आग पर रखने के बाद निकाल कर घर वालों के सामने पेश करें।