Home national कोई मां का लाल नहीं रोक सकता राम मंदिर बनाने से: उमा

कोई मां का लाल नहीं रोक सकता राम मंदिर बनाने से: उमा

uma bharti

नई दिल्ली। बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 13 भाजपा नेताओं पर आपराधिक साजिश का मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने इस फैसले का स्वागत किया है। उमा भारती ने इस मुद्दे पर आपराधिक साजिश से इन्कार कर दिया है और कहा है कि मैं घटना के दिन उस जगह पर मौजूद थीं। और अयोध्या में राम मंदिर बनना मेरा समना है साथ ही उन्होंने कहा कि उस दिन जो कुछ हुआ वह खुल्लम खुल्ला था। राम, गंगा एवं तिरंग के सम्मान के लिए सारी सजा कबूल है और जेल जाने से भी नहीं डरती हैं। उन्होंने कहा कि आयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा, कोई मां का लाल मंदिर बनने से नहीं रोक सकता हैं।’