Home Uncategorized उत्कृष्ठ कार्य के लिये किया सम्मानित

उत्कृष्ठ कार्य के लिये किया सम्मानित

सम्मानित करते हुए।

चमोली । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने विधानसभा निर्वाचन डयूटी में पूरी जिम्मेदारियों के साथ निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन करने तथा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर जिला कार्यालय सभागार में सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने में सभी ने अपना पूरा सहयोग किया है, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र है। इस अवसर पर अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोस्वामी सहित तीनों विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक रिटर्निंग आफिसरों को भी सम्मानित किया गया।