Home sports इंडियन वेल्स ओपन के पहले दौर में हारी बोपन्ना-कुएवास की जोड़ी

इंडियन वेल्स ओपन के पहले दौर में हारी बोपन्ना-कुएवास की जोड़ी

Bopanna and Pablo Cuevas

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और पाब्लो कुएवास की जोड़ी को ओपन इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर में बोपन्ना-कुएवास की जोड़ी को सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और उनके जोड़ीदार विक्टर ट्रोइस्की ने एक घंटे और छह मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में बोपन्ना और पाब्लो की जोड़ी को 2-6, 6-3, 10-7 से मात दी।

बोपन्ना-पाब्लो ने इस मुकाबले की शुरुआत अच्छी की थी और पहले सेट में 6-2 से जीत हासिल की, लेकिन इसके बाद जोकोविक और विक्टर की जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे सेट में 6-3 से जीत हासिल की। इसके बाद दोनों जोड़ियों के बीच तीसरे सेट का मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें जोकोविच-विक्टर ने बढ़त लेते हुए बाजी मारी और पहले दौर का मुकाबला जीत लिया।