Home maharashtra शोलापुर में AIMIM ने जीतीं दस सीटें, महाराष्ट्र में खुशी की लेहर

शोलापुर में AIMIM ने जीतीं दस सीटें, महाराष्ट्र में खुशी की लेहर

asaduddin

मुम्बई: महाराष्ट्र में अपने लिए मज़बूत सियासी ज़मीन की तलाश में जुटी सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने यहाँ निकाय चुनाव में बढियां प्रदर्शन करती हुई दिख रही है।

अभी-अभी आई रिपोर्ट के मुताबिक, एआईएमआईएम ने सोलापुर निकाय चुनाव में पांच से बढ़कर दोगुनी यानी कि 10 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

बता दें कि इससे पहले चुनावी रिपोर्ट में पार्टी के सोलापुर में पांच, अमरावती में एक और मुंबई में तीन सीटों पर जीत हासिल करने की ख़बर आई थी।