Home Uttar Pradesh देश की एकता के लिए मस्जिद बचाईः मुलायम

देश की एकता के लिए मस्जिद बचाईः मुलायम

mulayam

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार व अपनी छोटी बहू अपर्णा यादव के लिए वोट मांगे। कैंट में आयोजित जनसभा में मुलायम ने कहा कि सपा और अपर्णा की कथनी-करनी में कोई फर्क नहीं है। अपर्णा चुनावी जीतेगी तो और ज्यादा काम होगा। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा, लेकिन इस जनसभा में भी अपने मुख्यमंत्री पुत्र अखिलेश यादव का जिक्र नहीं किया।

मुलायम ने कहा कि मोदी यूपी की वजह से दिल्ली की गद्दी पर बैठे हैं, लेकिन उन्होंने कोई वायदा पूरा नहीं किया। किसी को पन्द्रह लाख नहीं दिए। एक साथ देने में दिक्क्त थी तो टुकड़ों में दे देते। उन्होंने विवादित ढांचे का जिक्र करते हुए कहा कि मस्जिद बचाने के लिए गोली चलवायी थी, जो दुखद था। मस्जिद न बचती तो मुस्लिमों को लगता कि उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। देश की एक्ता का सवाल था, इसलिए मस्जिद बचाई। मुलायम ने कहा कि सपा सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। हमने सिक्ख समाज की लड़ाई लड़ने के साथ ही व्यापारियों, किसानों सहित हर वर्ग का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि हमारे काम पर जनता ध्यान दे तो हर एक वोट सपा को मिलेगा।