Home national सांसद सचिन तेंदुलकर ने एक और गांव लिया गोद

सांसद सचिन तेंदुलकर ने एक और गांव लिया गोद

Sachin tendulkar

नई दिल्ली। महान बल्लेबाज और राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर ने आंध्रप्रदेश के पुट्टमराजू केंद्रिगा के बाद सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत महाराष्ट्र में उस्मानाबाद के दोंजा गांव को गोद लिया है। सचिन ने इस गांव के विकास के लिए सांसद कोष में से 4 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। एक विज्ञप्ति के अनुसार शुरूआती काम किया जा चुका है एवं विभिन्न कार्यों के लिए टेंडर जिला परिषद चुनाव के बाद जारी किया जाएगा।
इस बारे में उस्मानाबाद जिले के सहायक आयुक्त आयुष प्रसाद ने कहा कि आयुक्त कार्यालय ग्रामवासियों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। एवं गांव के संपूर्ण विकास के पूरे कार्य किए जाएंगे। हम महान क्रिकेटर एवं राज्यसभा सदस्य सचिन तेंदुलकर को शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने यह गांव चुना। तेंदुलकर ने जब यह गांव गोद लिया था तब यहां 610 में से 400 घरों में शौचालय नहीं थे। उसके बाद से 231 शौचालय बन चुके हैं।