Home crime आईएसआई जासूसी में गिरफ्तार ध्रुव की महिला साथी गिरफ्तार

आईएसआई जासूसी में गिरफ्तार ध्रुव की महिला साथी गिरफ्तार

dhruv saxena isis

भोपाल। आईएसआई जासूसी में गिरफ्तार 11 लोगों में से भोपाल से पकड़े गए ध्रुव सक्सेना के साथ रहने वाली महिला जासूस आयशा का भी पर्दाफाश हो गया है। सूत्रों के अनुसार एटीएस ने आयशा को हिरासत में लिया हैं। ध्रुव के साथ आयशा एक साल से उसके मीनाल स्थित घर में रहती थी। बताया जाता है कि आयशा मूल रूप से पन्ना कि रहने वाली है और वह ध्रुव के कॉल सेंटर में काम करती थी।
एटीएस ने आयशा को गिरफ्तार कर लिया हैं। बताया जाता है कि जासूसी की ट्रेनिंग आयशा दिया करती थी और लिव इन में ध्रुव के साथ रह रही थी। जासूसी के आरोप में पकड़े गए ध्रुव सक्सेना के भाजपा से कनेक्शन की बात सामने आई है। राजधानी के न्यू मिनाल रेसीडेंसी से गिरफ्तार ध्रुव सक्सेना राजधानी में भाजपा आईटी सेल का जिला संयोजक हैं। आरोपी ध्रुव सक्सेना के कई भाजपा नेताओं के साथ होर्डिंग्स और फोटो है। वहीं बड़े भाजपा नेताओं के साथ भी ध्रुव का मिलना जुलना था जिसकी फोटो कांग्रेस ने जारी की हैं।