Home national सांसद ई अहमद का निधन, पी एम ने दी उन्हें श्रद्धांजलि

सांसद ई अहमद का निधन, पी एम ने दी उन्हें श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सांसद ई अहमद का बुधवार तड़के यहां डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। 78 वर्षीय अहमद को मंगलवार को संसद में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण के दौरान दिल का दौरा पड़ा था और वे कुर्सी से गिर पड़े थे जिसके बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वहां वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता ई. अहमद के सरकारी आवास पर पहुंच कर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। ट्यूटर पर ट्वीट करके मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ई अहमद ने पश्चिम एशिया के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने में मुख्य भूमिका निभाई थी। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, राजनाथ सिंह और अनंत कुमार सहित तमाम नेताओं ने भी उनके घर जाकर अहमद को श्रद्धांजलि दी।