Home Uttarakhand Dehradun सीलिंग के विरोध में सड़कों पर उतरे क्षेत्रवासी

सीलिंग के विरोध में सड़कों पर उतरे क्षेत्रवासी

Local residents take to streets in protest against sealing

हर्रावाला। Local residents take to streets in protest against sealing हर्रावाला-नकरौंदा क्षेत्र में दुकानों और कॉम्प्लेक्सों की सीलिंग के विरोध में बुधवार को क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। पूर्व ग्राम प्रधान राहुल पंवार के नेतृत्व में हर्रावाला, बालावाला और नकरौंदा के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने एकजुट होकर एमडीडीए की कार्रवाई का विरोध किया। क्षेत्रवासियों के विरोध को देखते हुए प्राधिकरण की टीम बिना सीलिंग की कार्रवाई किए ही बैरंग लौट गई।

जानकारी के अनुसार, एमडीडीए की ओर से पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को क्षेत्र की कई दुकानों और कॉम्प्लेक्सों को सील किया जाना था। इसके विरोध में पूर्व ग्राम प्रधान राहुल पंवार ने एक दिन पहले ही क्षेत्रवासियों से नकरौंदा चौक पर एकत्र होने की अपील की थी। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग नकरौंदा चौक पर पहुंचे और वहां से जुलूस की शक्ल में हर्रावाला-नकरौंदा चौक तक पहुंचकर एमडीडीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सीलिंग की कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों और प्रभावित परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान राहुल पंवार, जोगीवाला पार्षद रवि गोसाईं, करिश्मा रावत, सरला पंवार, लक्ष्मी, प्रभा रावत, पूनम नेगी, आशा देवी, सुनील नौटियाल, प्रेम सिंह, निशांत शर्मा, अरुण लखेड़ा, नागेंद्र सिंह, मोहित नैनवाल, अजय नैनवाल, महेंद्र सिंह नेगी, सूरत कश्यप, दीवान सिंह नेगी, आनंद सिंह नेगी, धन सिंह व हरीश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

आर्किटेक्ट एसोसिएशन ने MDDA के खिलाफ किया प्रदर्शन
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ
अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, कई स्थानों पर सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई