Home crime प्रॉपर्टी डीलर की मौत मामले में चर्चित बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर मुकदमा...

प्रॉपर्टी डीलर की मौत मामले में चर्चित बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर मुकदमा दर्ज

Case registered against builder Puneet Agarwal

देहरादून। Case registered against builder Puneet Agarwal सहस्रधारा रोड स्थित एटीएस हेवनली फुटहिल्स कॉलोनी के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में पंकज मित्तल की मौत हो गई थी। अब मृतक पंकज मित्तल के परिजनों की शिकायत के आधार पर थाना रायपुर पुलिस ने मामले में बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में एक कारोबारी पर पंकज पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत के मुताबिक, घटना 26 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 11 बजे की है। एटीएस हेवनली फुटहिल्स कॉलोनी के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से गिरकर पंजाब के फतेहगढ़ साहिब पंकज मित्तल (उम्र 52 वर्ष) की मौत हो गई थी। मामले में पंकज के भाई जय मित्तल ने बताया कि उन्हें अपने भाई की मौत की सूचना मिली थी. देहरादून पहुंचने पर उनका भाई बिल्डिंग के नीचे गिरा हुआ मिला।

शिकायत में ये भी कहा गया है कि मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, सुसाइड नोट में पुनीत अग्रवाल का नाम लिखा गया है। आरोप है कि मृतक का संबंधित कारोबारी के साथ व्यापारिक लेन-देन था और उसे कथित तौर पर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था. परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मृतक पंकज मित्तल ने जिस बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वो पहले से ही मारपीट और धमकाने के कई मामलों में चर्चाओं में रह चुका है। पुनीत अग्रवाल के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, पिस्टल लहराने समेत अन्य अपराधों में पांच मुकदमे दर्ज हैं। कुछ समय पहले जिलाधिकारी ने पुनीत अग्रवाल के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी, लेकिन पुनीत अग्रवाल ने कमिश्नर कोर्ट से स्टे ले लिया था।

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह ठाकुर ने साथियों के साथ प्रॉपर्टी डीलर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या, बदमाशों की तलाश जारी
प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय के बाहर फायरिंग