सेवा संकल्प अभियान के तहत तहसील विकासनगर परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 223 लोगों की हुई जांच

Health camp organized at Vikasnagar Tehsil complex

देहरादून। Health camp organized at Vikasnagar Tehsil complex सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज तहसील विकासनगर परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को विभिन्न चिकित्सकीय सेवाएं, स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर का शुभारम्भ विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह भी उपस्थित रहे। विधायक द्वारा स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजन को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली गई।

शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० मनोज शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० प्रदीप राणा तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, उप जिला चिकित्सालय विकासनगर, डॉ० प्रताप सिंह द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन को व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिविर में कुल 223 लोगों की उपस्थिति (फुटफॉल) दर्ज की गई। सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं NCD स्क्रीनिंग के अंतर्गत 178 लोगों की उच्च रक्तचाप (Hypertension) तथा 128 लोगों की मधुमेह (Diabetes) की जांच की गई। इसके साथ ही 18 लोगों की सर्वाइकल कैंसर, 15 लोगों की ब्रेस्ट कैंसर तथा 15 लोगों की ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई।

RCH सेवाओं के अंतर्गत 4 फॉलो-अप ANC जांच की गईं तथा 4 किशोरियों को HPV टीकाकरण की सेवा प्रदान की गई। 13 लाभार्थियों को पोषण एवं देखभाल संबंधी काउंसलिंग दी गई तथा 8 किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के संबंध में परामर्श प्रदान किया गया। TB कार्यक्रम के अंतर्गत 131 लोगों की TB स्क्रीनिंग की गई तथा 1 Nikshay Mitra का पंजीकरण किया गया।

शिविर में RBSK एवं RKSK टीम, क्षेत्र की ANM, CHO तथा आयुष्मान एवं TB टीम द्वारा भी सेवाएं प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त 5 ABHA ID बनाए गए, जिनमें 4 पुरुष एवं 1 महिला शामिल हैं। 2 आयुष्मान कार्ड जारी किए गए। विभिन्न जांचों के अंतर्गत कुल 52 रक्त संबंधी जांचें की गईं, जिनमें Hb, LFT, RFT एवं Lipid Profile की जांच शामिल हैं। वहीं 6 दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाए/जारी किए गए तथा 51 लोगों की X-Ray जांच की गई।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० महेंद्र राय, फिजीशियन डॉ० उमंग नौटियाल, ENT विशेषज्ञ डॉ० पल्लवी कठैत तथा अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ० सौरभ गुप्ता द्वारा शिविर में आए लाभार्थियों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान की गईं। टीम द्वारा शिविर में आए लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श, जांच तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी भी दी गई।

डॉ० प्रताप सिंह द्वारा शिविर में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए सहयोग एवं कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। शिविर में उप जिला चिकित्सालय विकास नगर के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं आशा कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालावाला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 181 मरीजों का पंजीकरण
राजभवन में आयोजित किया गया निःशुल्क विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर
सुभारती ने कालसी में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर