सिद्धू गैंग के 6 ड्रग्स पैडलर अरेस्ट, शौक ने छात्रों को बना दिया तस्कर

6 drug peddlers from Sidhu gang arrested

देहरादून। 6 drug peddlers from Sidhu gang arrested उत्तराखंड एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स और देहरादून जिले की राजपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दिल्ली के सिद्धू गैंग से जुड़े छह कथित ड्रग्स पैडलरों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 44.61 ग्राम मिथाइलीनडाईआक्सी-मेथाम्फेटामाइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई गई है। एमडीएमए को लव ड्रग भी कहा जाता है। गिरफ्तार सभी छह आरोपी देहरादून के अलग-अलग बड़े कॉलेज और अन्य प्रांतों में तकनीकी शिक्षा का कोर्स कर रहे थे।

देहरादून पुलिस के अनुसार एसएसपी के निर्देश पर नशे की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 22 सितंबर की रात थाना राजपुर और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। ओल्ड मसूरी रोड स्थित शहंशाई रिजॉर्ट के पास एक कार में सवार चार युवकों को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 27.12मिथाइलीनडाईआक्सी-मेथाम्फेटामाइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास से दो अन्य युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 17.49 ग्राम मिथाइलीनडाईआक्सी-मेथाम्फेटामाइन बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना राजपुर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओ के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। लिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे देहरादून के अलग-अलग इलाकों में रहते हैं और देहरादून समेत दूसरे राज्यों के शिक्षण संस्थानों से तकनीकी कोर्स कर रहे है।. पुलिस के अनुसार सभी आरोपी दिल्ली निवासी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू के लिए काम करते हैं।

सिद्धू या उसके एजेंट देहरादून आकर उन्हें मिथाइलीनडाईआक्सी-मेथाम्फेटामाइन उपलब्ध कराते थे। कुछ मौकों पर आरोपी खुद दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश जाकर भी ड्रग्स लेकर देहरादून आते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी मिथाइलीनडाईआक्सी-मेथाम्फेटामाइन को खासतौर पर कॉलेज छात्रों को ऊंचे दामों में बेचते थे।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी अच्छे परिवारों से हैं और उच्च शिक्षा हासिल कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, महंगे शौक पूरे करने के लिए वे नशा तस्करी में शामिल हुए।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय वेदांत चौहान, रचित शर्मा, श्रीकांत, चिराग रस्तोगी, अभिषेक थापा और वैभव ममगांई के रूप में हुई है. सभी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं।