दो गुटों में विवाद के बाद भाजपा युवा मोर्चा के नेता की गाड़ी में तोड़फोड़

BJP Yuva Morcha leader car vandalized

पौड़ी। BJP Yuva Morcha leader car vandalized देर रात पौड़ी में दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला हाथापाई तक की नौबत आ गयी। घटना के बाद भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री सुधाकर नैथानी के साथ गाली गलौच की गई। साथ ही उनकी गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की गई।

पौड़ी के सर्किट हाउस मोहल्ले देर रात दो गुटों के बीच हुए आपसी विवाद में जमकर हंगामा हुआ। इस हंगामे के बाद भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री सुधाकर नैथानी वाहन में तोड़फोड़ भी की गई। सुधाकर नैथानी ने बताया कि विरोधी गुट ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। गाड़ी में मौजूद पार्टी के झंडे तक को विरोधियों ने नुकसान पहुंचाया है।

इसके बाद भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री सुधाकर नैथानी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। घटना के बाद शहर की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि क्या पौड़ी शहर में रात के समय पुलिस की प्रभावी गश्त नहीं हो रही है। युवाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे खुलेआम इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने से भी नहीं डर रहे।

खास बात यह है कि शहर के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, बावजूद युवा जमकर शांति भंग कर रहे है। वहीं दोनों पक्ष को आज कोतवाली पौड़ी बुलाया गया। पूरे प्रकरण की जानकारी ली जा रही है। पूरे मामले में एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बनभूलपूरा तोड़फोड़ मामले में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर विपिन पांडे गिरफ्तार
चमोली जिले में भड़काऊ नारों के बीच मुस्लिम दुकान में तोड़फोड़
बहादराबाद में कांवड़ियों ने बस में की तोड़फोड़