स्कूलों-मदरसों में रही जश्न-ए-आजादी की धूम

Celebration of Independence Day in schools and madarsa

देहरादून। Celebration of Independence Day in schools and madarsa स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून जिले के विभिन्न मदरसों, मकतबों और शिक्षण संस्थानों में जश्न-ए-आजादी की धूम रही। जगह-जगह शान से तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं उलेमाओं की कुर्बानियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और तराना-ए-हिंद प्रस्तुत किए।

मदरसा दार-ए-अरकम, आजाद कॉलोनी में जमीयत उलेमा-ए-हिंद जिला देहरादून के जिलाध्यक्ष मौलाना अब्दुल मन्नान कासमी ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाफिज सुलेमान ने की। इस मौके पर मौलाना अब्दुल मन्नान कासमी ने कहा कि देश की आजादी अनगिनत शहीदों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। कार्यक्रम में मोहम्मद शाहनजर, मदरसे के प्रबंधक मास्टर अब्दुल सत्तार, प्रधानाचार्य मौलाना अब्दुल वाजिद मजाहिरी, कारी नईम, कारी मुनव्वर, कारी इरफान, कारी मरगूब, मास्टर इरशाद, अशफाक अहमद, मोहम्मद अनस सहित शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

मदरसा इजहारूल उलूम, मोरांवाला में मौलाना सुफयान और प्रधान तासीम अहमद ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर हाफिज नाजिम अहमद, रईस अहमद, मास्टर फरीद, मौलाना जुबैर और हाजी हाशिम आदि मौजूद रहे।

मदरसा इमदादुल उलूम, किशनपुर में सचिव रजिया बेग, अध्यक्ष अब्दुर्रहमान, नाजिम-ए-मदरसा मौलाना शराफत हुसैन मजाहिरी तथा कातिबा शमा खान की सरपरस्ती में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। विद्यार्थियों ने भाषण, तराना-ए-हिंद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

मरकज बशारतुल इस्लामी, बुढ़्ढी में जमीयत के प्रदेश सचिव एवं मदरसा प्रबंधक मौलाना इफ्तिखार कासमी तथा मौलाना सलमान नदवी ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के भाषण, तराना-ए-हिंद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का समापन देश की खुशहाली, तरक्की और अमन-शांति की दुआ के साथ हुआ।

मदरसा दारुल उलूम हनफिया, हसनपुर में पूर्व राज्य मंत्री गुलजार अहमद एवं जमीयत के जिला सचिव व मदरसा प्रबंधक कारी आबिद ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि आजादी स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है तथा देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है।

मदरसा जामीउल उलूम माजरा में मौलाना शाकिर कासमी, मौलाना एज़ाज़ कासमी, पूर्व पार्षद आफताब आलम, हाजी अहमद हुसैन, मास्टर मुस्तकीम हसन, परवेज अहमद, मो. जावेद, सलीम शाह, जाकिर अंसारी, अब्दुल कादिर, इम्तियाज अहमद, मुफती शहजाद, कारी कुर्बान व आबिद हसन ने तिरंगा फेहराया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

गांधी रोड स्थित मुस्लिम नेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। स्कूल परिसर में ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने भाषण, गीत और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन कमेटी की अध्यक्ष समीना सिद्दीकी ने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की। मोहम्मद शाहनज़र ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर विस्तार से विचार रखते हुए कहा कि आजादी केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसके साथ कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी जुड़ी हैं।

उन्होंने संविधान में नागरिकों को दिए गए अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन कमेटी की अध्यक्ष समीना सिद्दीकी, सचिव समी कुरैशी, डॉ. अज़मल फारूकी, मोहम्मद शाहनज़र, शाकिर अली, प्रधानाचार्य शबाना अंसारी, नसरीन सबा, शाहनवाज खान, आयशा परवीन, वजीहा खान, इरम नूर अंसारी, निशांत परवीन, फौजिया सज्जाद, रूही, तबस्सुम और कारी मोहम्मद शाहिद सहित शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इसके अलावा आजाद एजुकेशनल एकेडमी मेहूंवाला तथा मदरसा फैज-ए-हिदायत मेहूंवाला, जामिया काशिफुल अबरार ढ़करानी में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इसके अलावा मदरसा फैज-उल-उलूम कांवली रोड में मौलाना हुसैन अहमद ने झण्ड़ारोहण किया।

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर बधाई व शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया